ePaper

वितरण प्रणाली में लापरवाही नहीं की जायेगी बर्दास्त

Updated at : 04 Jan 2026 9:29 PM (IST)
विज्ञापन
वितरण प्रणाली में लापरवाही नहीं की जायेगी बर्दास्त

वितरण प्रणाली में लापरवाही नहीं की जायेगी बर्दास्त

विज्ञापन

विशुनपुरा. झारखंड खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता विभाग के निदेशक दिलीप तिर्की के नेतृत्व में रविवार को निदेशालय स्तर की जांच टीम ने भंडरिया प्रखंड के अंतर्गत संचालित तीन जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकानों का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान, जांच टीम ने दुकानों के स्टॉक पंजी, वितरण रजिस्टर, लाभुक सूची, इ-पॉस मशीन की प्रविष्टियों, खाद्यान्न आवंटन और उठाव से संबंधित दस्तावेजों की बारीकी से जांच की. अधिकारियों ने यह सुनिश्चित करने की कोशिश की कि सरकारी रिकॉर्ड और भौतिक रूप से उपलब्ध राशन सामग्री में कोई अंतर न हो. इस दौरान, टीम ने दुकानों पर उपस्थित लाभुकों से भी संवाद किया. उन्हें पूछा गया कि क्या उन्हें निर्धारित मात्रा में राशन मिल रहा है. जांच अधिकारियों ने बताया कि यह निरीक्षण राज्य स्तर के निर्देश पर किया गया है और आने वाले दिनों में अन्य प्रखंडों में भी इस प्रकार के औचक निरीक्षण किए जायेंगे. अधिकारियों का कहना है कि जन वितरण प्रणाली में किसी भी प्रकार की लापरवाही या भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola