सहिजना की नंदनी ढाई माह से लापता

Updated:
विज्ञापन
सहिजना की नंदनी ढाई माह से लापता

सहिजना की नंदनी ढाई माह से लापता

विज्ञापन

गढ़वा. गढ़वा शहर के सहिजना मोहल्ले की रहने वाली 13 वर्षीय नंदनी कुमारी विगत ढाई माह से घर से लापता है. घर वालों ने उसकी तलाश की, लेकिन अब तक उसका कहीं पता नहीं चल पाया है. नंदनी के लापता होने से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है. विवश होकर नंदनी की की मां रीना देवी (पति स्व. बिनोद कुमार चंद्रवंशी) ने गढ़वा थाना में आवेदन देकर अपनी बेटी को खोजने की गुहार लगायी है. रीना देवा ने बताया कि विगत 27 दिसंबर 2025 की सुबह लगभग 11 बजे नंदिनी घर से निकली थी और गुम हो गयी है. काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चल पाया. परिवार वाले लगातार उसकी खोजबीन कर रहे हैं, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल पा रहा है. रीना ने बताया कि नंदनी मानसिक रूप से विक्षिप्त है. उन्होंने थाना प्रभारी से उसकी खोजबीन की गुहार लगायी है.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola