ePaper

मोदी सरकार ने लोगों से रोजगार छीना हैः बंधु तिर्की

Updated at : 20 Dec 2025 8:54 PM (IST)
विज्ञापन
मोदी सरकार ने लोगों से रोजगार छीना हैः बंधु तिर्की

कांग्रेस के स्थापना दिवस पर जिले में पंचायत और बूथ स्तर पर होगा झंडोत्तोलन

विज्ञापन

कांग्रेस के स्थापना दिवस पर जिले में पंचायत और बूथ स्तर पर होगा झंडोत्तोलन प्रतिनिधि, गढ़वा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव सह झारखंड कांग्रेस के प्रदेश सह प्रभारी भूपेश मरावी और झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री बंधु तिर्की के शनिवार को गढ़वा सर्किट हाउस में आगमन पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत. इसके बाद सभी ने कांग्रेस प्रखंड अध्यक्षों और जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में कई अहम निर्णय लिये गये. साथ ही कार्यकर्ताओं को कई दिशा निर्देश भी दिये गये. बैठक में पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी भूपेश मरावी ने कहा कि गढ़वा कांग्रेस अपने स्थापना दिवस के अवसर पर 28 दिसंबर को जिले में पंचायत और बूथ स्तर पर स्थापना दिवस मनायेगी. इस कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत और वार्ड में भी कांग्रेस के कार्यकर्ता अपने-अपने घरों पर झंडा फहरायेंगे. उन्होंने कहा कि जिले के हर वार्ड व पंचायत में झंडा फहराया जायेगा. कांग्रेस के प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने कहा कि मोदी सरकार ने लोगों का रोजगार छिना, मनरेगा को खत्म कर ग्रामीण जनता के रोजगार की गारंटी छिन ली गयी. मनरेगा में ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को 100 दिन की रोजगार की गारंटी थी, जिसे नये विधेयक में समाप्त कर दिया गया. मनरेगा में किस गांव में काम होगा यह बारगेनिंग पावर मजदूरों के हाथों में थी, लेकिन अब इसे केंद्र की सरकार तय करेगी. मनरेगा के तहत 90 प्रतिशत फंड केंद्र सरकार देती थी, लेकिन अब सिर्फ 60 प्रतिशत राशि केंद्र सिर्फ चुनिंदा क्षेत्रों में देगी. उन्होंने कहा कि इससे गरीब राज्यों में मनरेगा के तहत मिलने वाला रोजगार स्वतः समाप्त हो जाएगा. कांग्रेस नेता शांतनु मिश्रा ने कहा कि महात्मा गांधी के सिद्धांतों पर देश की जनता चलती है, ले मौके पर उदय नारायण तिवारी, राम करेश चौबे, प्रभात दुबे,त्रिपुरारी सिंह, योगेंद्र नाथ चौबे, बजेंद्र चौधरी,नवल किशोर यादव, जवाहर राम, दिवाकर शुक्ला,ऋषभ चंद्रवंशी, खुर्शीद आलम,मोसाहिद हुसैन, आनंद यादव, नंद लाल पाठक,ओम प्रकाश गुप्ता, संतोष कुमार, मानिक राम, राजन कुमार, जवाहर राम,मकबूल अंसारी, जवाहर चौधरी, रामजीत सिंह, राजू नायक,शकील अंसारी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola