बूढ़ा पहाड़ के विकास को लेकर मंत्री करेंगी समीक्ष

Updated:
विज्ञापन
बूढ़ा पहाड़ के विकास को लेकर मंत्री करेंगी समीक्ष

बूढ़ा पहाड़ के विकास को लेकर मंत्री करेंगी समीक्ष

विज्ञापन

गढ़वा. झारखंड का प्रसिद्ध बूढ़ा पहाड़, जो कभी नक्सलियों का मजबूत किला माना जाता था, अब विकास की नयी दिशा में कदम बढ़ा रहा है. राज्य के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर सोमवार को गढ़वा दौरे पर रहेंगे और बूढ़ा पहाड़ एवं टेहरी पंचायत के गांवों में बुनियादी सुविधाओं की समीक्षा करेंगे. सुबह 11:30 बजे मंत्री समाहरणालय स्थित सभागार में जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. बैठक का मुख्य फोकस सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं की वास्तविक स्थिति पर रहेगा. मंत्री किशोर पहले भी इस क्षेत्र का दौरा कर चुके हैं और ग्रामीणों की समस्याओं को करीब से देखा है. दशकों तक यह क्षेत्र नक्सलियों का गढ़ रहा, लेकिन अब सुरक्षा बलों की सफलता के बाद सरकार ने इसे मुख्यधारा से जोड़ने पर जोर दिया है. समीक्षा बैठक के बाद दोपहर 1 बजे मंत्री समाहरणालय में प्रेस वार्ता करेंगे. उम्मीद है कि वे बूढ़ा पहाड़ के लिए नयी योजनाओं या विशेष विकास पैकेज की घोषणा कर सकते हैं.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola