10 कन्याओं का हुआ सामूहिक विवाह

10 कन्याओं का हुआ सामूहिक विवाह
केतार. केतार प्रखंड मुख्यालय स्थित सुप्रसिद्ध मां चतुर्भुजी मंदिर के प्रांगण में महंत रामेश्वर दास के मार्गदर्शन में नौ दिवसीय महायज्ञ का आयोजन हो रहा है. महायज्ञ के आठवें दिन गुरुवार को 10 कन्याओं का सामूहिक विवाह संपन्न हुआ. महंत रामेश्वर दास, कथा वाचिका देवी प्रतिभा, महायज्ञ समिति एवं मंदिर विकास समिति के लोगों ने सनातन विधि से विवाह कराया. कन्यादान कन्याओं के माता-पिता ने किया, जबकि अनाथ कन्याओं का कन्यादान यजमान प्रमोद शुक्ला, शारदा देवी, प्रमोद कुमार व प्रियंका देवी ने किया. वहीं वाराणसी से आये पंडित केशव पांडेय की टीम ने विवाह संपन्न कराया. यहां समिति ने कन्या पक्ष की ओर से वर पक्ष को उपहार स्वरूप पलंग, आलमीरा, कंबल, बर्तन सेट, ट्राली बैग, कपड़ा, आयरन, पायल, मंगटीका, नथिया, बिछिया, कंगनॉ व बिस्तर प्रदान किया. उपस्थित लोग : इस अवसर पर महायज्ञ समिति के अध्यक्ष राजीव रंजन तिवारी, यजमान प्रमोद शुक्ला, शारदा देवी, प्रमोद कुमार, प्रियंका कुमारी, ताहिर अंसारी, हेमन्त पाठक, रामविचार साहु, कन्हाई प्रसाद, सुरेश कुमार, बिन्दू राम, विनोद भगत, त्रिपुरारी सिंह, पंकज सिंह, कुंडल सिंह, राजकुमार पाठक व रामप्रवेश ठाकुर उपस्थित थे. परिणय सूत्र में बंधे इस दौरान केतरी गांव निवासी रीता कुमारी का विवाह ग्राम बेलासपुर निवासी धन्नजय पासवान से, केतार निवासी बेबी कुमारी का पाल्हेकला निवासी प्रदीप कुमार से, कुसमा कुमारी का विवाह केतार निवासी रंजीत कुमार से, सिंहपुर गांव निवासी परिमिता कुमारी का विवाह नावाडीह कला निवासी अनिल पासवान से, प्रिया कुमारी ग्राम पाचाडुमर का रांकी मुहल्ला निवासी वीरेंद्र कुमार से, हरिहरपुर गांव निवासी कुसुम कुमारी का विवाह पीपरडीह गांव निवासी सत्यनारायण रजवार से, परसोडीह गांव निवासी रीना कुमारी का विवाह आदर गांव निवासी सुदर्शन कुमार राम से, परसोडीह गांव निवासी सविता कुमारी का विवाह कोलझिंकी गांव निवासी कुन्दन कुमार सिंह से, पाचाडुमर गांव की प्रियंका कुमारी का विवाह जोरूखांड़ निवासी विजय कुमार से और मुकुंदपुर गांव निवासी मधु कुमारी का विवाह सरांग गांव निवासी विकेश कुमार चंद्रवंशी के साथ संपन्न हुआ.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




