कई जरूरतमंद लोगों को नहीं मिला अबुआ आवास

Author Sanjay
Updated:
विज्ञापन
कई जरूरतमंद लोगों को नहीं मिला अबुआ आवास

कई जरूरतमंद लोगों को नहीं मिला अबुआ आवास

विज्ञापन

डंडई. डंडई प्रखंड क्षेत्र में कई जरूरतमंद गरीब लोगों को अबुआ आवास योजना का लाभ नहीं मिल सका है. इस वजह से ऐसे लोग मजबूरन टूटे-फूटे व जर्जर खपरैल घर में रहने को मजबूर हैं. इन गरीब परिवारों का कहना है कि अबुआ आवास या प्रधानमंत्री आवास नहीं मिलने के कारण वे लोग मिट्टी का घर बना कर रह रहे हैं. तसरार पंचायत के महुदंड गांव निवासी हरिवंश राम ने बताया कि वे लोग बहुत गरीब हैं, उनके पांच बेटे हैं जो मजदूरी करते हैं. जिस घर में रह रहे हैं वह बिलकुल जर्जर हो चुका है. यह घर ध्वस्त हो सकता है. जबकि ग्रामीण महिला सुमित्रा देवी ने बताया कि वह आवास विहीन है. मजबूरन मजदूरी कर मिट्टी का घर बना रही हैं. इन्होंने बताया कि आवास के लिए मुखिया बीडीसी सहित पंचायत कर्मियों के पास कई बार गुहार लगायी है, लेकिन आज तक न तो अबुआ आवास मिला और न ही प्रधानमंत्री आवास. किसी तरह अभी झोपड़ी बनाकर तीन बेटियों के साथ गुजारा कर रही हैं. वहीं मिट्टी के घर में काम कर रहे हैं मजदूर लालो देवी, मालती देवी, उर्मिला देवी व लालजी राम ने बताया कि डंडई प्रखंड में गरीबों को अबुआ आवास नसीब नहीं हुआ. क्योंकि गरीब लोग मुखिया और साहबों को घूस नहीं दे सके. इधर लवाही गांव निवासी ललिता देवी पति बसंत प्रजापति ने आवास नहीं मिलने की जानकारी दी और कहा कि दिहाड़ी मजदूरी करके हम लोग अपना परिवार चलाते हैं. ऐसे में हम लोग घुस नहीं दे पाये, जिससे उन लोगों को आवास नहीं मिला. मजबूरन टूटे हुए एक ही घर में वे सभी सदस्य रहने को मजबूर हैं. आवास मुहैया कराया जायेगा : बीडीओ इस मामले में प्रखंड विकास पदाधिकारी देवलाल करमाली ने कहा कि अभी तक उनके पास कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है. यदि वे लोग आवास से वंचित हैं तो प्रधानमंत्री आवास का सर्वे प्रत्येक पंचायत में हो रहा है, उससे उन्हें जोड़ कर आवास मुहैया कराया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjay

लेखक के बारे में

By Sanjay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola