ePaper

सतबहिनी झरना तीर्थ में 2 फरवरी से गूंजेंगे मानस के मंत्र

Updated at : 02 Jan 2026 9:17 PM (IST)
विज्ञापन
सतबहिनी झरना तीर्थ में 2 फरवरी से गूंजेंगे मानस के मंत्र

सतबहिनी झरना तीर्थ में 2 फरवरी से गूंजेंगे मानस के मंत्र

विज्ञापन

प्रतिनिधि, कांडी (गढ़वा) प्रसिद्ध पर्यटन और धार्मिक स्थल सतबहिनी झरना तीर्थ में 2 फरवरी से 12 फरवरी 2026 तक आयोजित होने वाले 26वें विराट मानस महायज्ञ की रूपरेखा तय करने के लिए नये साल के पहले दिन परंपरागत बैठक आयोजित की गयी. यह बैठक विश्रामपुर विधायक और समिति अध्यक्ष नरेश प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में हुई, जिसमें समिति के सदस्य और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे. बैठक में यह निर्णय लिया गया कि यज्ञ की सफलता के लिए गठित उप-समितियां शुक्रवार से ही जनसंपर्क अभियान शुरू कर देंगी. अध्यक्ष ने कहा कि ठंड और शीतलहरी के कारण कार्य में कुछ विलंब हुआ है, इसलिए अब टोलियों को युद्धस्तर पर प्रचार-प्रसार करना होगा. यज्ञ की शुरुआत 2 फरवरी को भव्य कलश यात्रा से होगी. 3 फरवरी को पंचांग पूजन, मंडप प्रवेश और मंत्राग्नि प्राकट्य के साथ यज्ञ और परिक्रमा का शुभारंभ होगा. 11 फरवरी को प्रवचन और मानस पाठ का समापन होगा, जबकि 12 फरवरी को महा पूर्णाहुति, विशाल भंडारा और विद्वानों की विदाई होगी. इस वर्ष महायज्ञ में अयोध्या के महंत प्रेम शंकर दास जी, काशी की आराधना देवी शास्त्री, पंडित शशिकांत, और गुप्त काशी के आचार्य सौरभ कुमार भारद्वाज जैसे प्रसिद्ध विद्वान प्रवचन देंगे. यज्ञ के दौरान 11 दिनों का विशाल मेला लगेगा, जिसमें तीर्थ स्थल पर दुकानों के निर्माण कार्य भी अंतिम चरण में है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola