दो बाइक की टक्कर में वृद्ध् की मौत, पोता घायल

दो बाइक की टक्कर में वृद्ध् की मौत, पोता घायल
गढ़वा. चिनिया रणपुरा मार्ग पर डोली पखल जंगल के पास सोमवार को दो बाइक की टक्कर में एक वृद्ध की मौत हो गयी, जबकि मृतक का पोता गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक की पहचान चिनिया थाना क्षेत्र के बेता गांव के खूमियाटांड़ टोला निवासी राम जी सिंह (70) के रूप में हुई है. वहीं उसका पोता सतेश्वर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के संबंध में घायल के पिता लक्ष्मण सिंह ने बताया कि सतेश्वर अपने दादा राम जी को बाइक से चामा गांव किसी लेकर गया था. इसके बाद चामा से वापस लौटने के क्रम में सड़क दुर्घटना हो गयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




