कृषि विज्ञान केंद्र गढ़वा में तीसरे दिन भी रही तालाबंदी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 01 Mar 2025 9:02 PM
कृषि विज्ञान केंद्र गढ़वा में तीसरे दिन भी रही तालाबंदी
गढ़वा. कृषि विज्ञान केंद्र गढ़वा में संविदा कर्मियों एवं दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों ने तालाबंदी कर दिया है. पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत संविदाकर्मी व दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों ने गुरुवार से ही ताला बंद कर दिया है. इसके बाद से शनिवार को तीसरे दिन भी सभी कर्मी कृषि विज्ञान केंद्र के प्रशासनिक गेट के पास आंदोलन पर डटे रहे. आंदोलनरत कर्मियों ने बताया कि बिरसा कृषि विश्वविद्यालय कांके रांची के विश्वविद्यालय प्रशासन को इसकी सूचना 17 फरवरी को दे दी गयी थी. उसमें यह कहा गया था कि विश्वविद्यालय प्रशासन यदि आठ दिनों के अंदर 27 संविदा कर्मियों को नियमित नहीं करता है, तो बाध्य होकर वे लोग गेट में तालाबंदी कर सारे कार्य ठप कर देंगे. लेकिन इसके बाद भी बिरसा कृषि विश्वविद्यालय प्रशासन ने उनकी मांगों को लेकर कोई कदम नहीं उठाया गया. इसके बाद सभी संविदाकर्मी व दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों ने मिलकर कृषि विज्ञान केंद्र में ताला बंद कर दिया है. कर्मियों ने बताया कि बिरसा कृषि विश्वविद्यालय प्रशासन ने 16 सहायकों की जो बहाली की है, उनमें एक भी कृषि विज्ञान केंद्र के संविदा कर्मी अथवा दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी नहीं है. जबकि कृषि विज्ञान केंद्र में संविदा कर्मी पिछले 21 वर्षों से एवं दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी पिछले 12 वर्षों से नियमित रूप से सेवा दे रहे हैं. मांगें नहीं मानने पर उन्होंने आंदेालन और तेज करने की चेतावनी दी है. इस अवसर पर सियाराम पांडेय, सुनील कुमार, अनिल कुमार, राकेश रंजन चौबे व कृष्ण कुमार चौबे उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










