दूध में गिरी छिपकली, पीने से एक ही परिवार के चार बच्चे बीमार

Updated:
विज्ञापन

दूध में गिरी छिपकली, पीने से एक ही परिवार के चार बच्चे बीमार

विज्ञापन

प्रतिनिधि, गढ़वा भवनाथपुर थाना क्षेत्र के सिंगीताली गांव में शनिवार रात सुकांत चौबे के घर में रखे दूध में छिपकली गिर गयी, जिसे परिवार के चार बच्चों ने पी लिया. दूध पीने से चारों बच्चे बीमार हो गये. बीमार बच्चों में सुकांत चौबे के पुत्र अथर चौबे (3 वर्ष), काव्य चौबे (5 वर्ष), जानवी चौबे (7 वर्ष) व आनंद पांडेय के पुत्र अर्पित पांडेय (7 वर्ष) शामिल हैं. सभी का इलाज गढ़वा सदर अस्पताल में चल रहा है. परिजनों ने बताया कि शनिवार रात भोजन के बाद सभी बच्चों ने दूध पिया और सोने चले गये. कुछ देर बाद बच्चों को अचानक चक्कर आना, बेचैनी और उल्टी की शिकायत होने लगी. बच्चों की हालत बिगड़ने पर परिजन घबरा गये और कारण की जांच की. जांच के दौरान दूध के बर्तन में एक छिपकली गिरी हुई मिली. इसके बाद सभी बच्चों को तत्काल गढ़वा सदर अस्पताल ले जाया गया. वहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद उपचार शुरू किया. चिकित्सकों ने बताया कि छिपकली गिरा हुआ भोजन या दूध पीने से फूड पॉइजनिंग जैसी समस्या हो सकती है. ऐसे मामलों में घबराने के बजाय मरीज को तुरंत अस्पताल पहुंचाकर चिकित्सकीय परामर्श लेना चाहिए. समय पर उपचार मिलने से सभी बच्चों की स्थिति में सुधार बताया जा रहा है.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola