ट्रैक्टर पलटने से मजदूर की मौत

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 14 Sep 2024 9:46 PM

विज्ञापन

ट्रैक्टर पलटने से मजदूर की मौत

विज्ञापन

गढ़वा थाना क्षेत्र के ओबरा गांव में ट्रैक्टर पलटने से एक मजदूर की मौत हो गयी. मृतक गढ़वा थाना क्षेत्र के कितासोती कला गांव निवासी दशरथ उरांव का पुत्र प्रवीण उरांव (24 वर्ष) बताया गया है. परिजनों ने बताया कि प्रवीण उरांव कमला मार्का ईंट भट्ठा में मजदूरी करता था. वह शुक्रवार को भट्ठा से ईंट लेकर ओबरा गांव जा रहा था. इसी बीच ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर ओबरा गांव में पलट गया. इससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अंत्यपरीक्षण के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया. इधर शनिवार को अंत्यपरीक्षण कराकर पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है. परिजनों ने बताया कि मृतक के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं. पुलिस यूडी केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola