ज्योति कलश रथयात्रा का मझिआंव में हुआ स्वागत

Author Sanjay
Updated:
विज्ञापन
ज्योति कलश रथयात्रा का मझिआंव में हुआ स्वागत

ज्योति कलश रथयात्रा का मझिआंव में हुआ स्वागत

विज्ञापन

मझिआंव. अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार से शुरू ज्योति कलश रथ यात्रा गढ़वा जिले के विभिन्न प्रखंडों में भ्रमण करते हुए सोमवार को मझिआंव पहुंची. इस दौरान मझिआंव शहर में आने के पहले ही गायत्री परिवार के प्रखंड संयोजक नागेंद्र सिंह के नेतृत्व में खजूरी गांव में अशोक साह, दिलीप सिंह, विष्णु देव प्रजापति, देवधारी महतो, जयशंकर प्रजापति एवं सुनरदेव राम सहित अन्य कई गायत्री परिजनों ने ज्योति कलश रथ यात्रा का स्वागत किया. इसके बाद ज्योति कलश रथ प्रज्ञापीठ आमर के लकड़ही टोले पहुंचा. वहां पर गायत्री परिजनों द्वारा रथ की पूजा-अर्चना की गयी. इसके बाद ज्योति कलश मझिआंव बाजार पहुंचा. वहां माता गायत्री का आरती-पूजन किया गया. इस संबंध में ज्योति कलश के साथ शांतिकुंज हरिद्वार से आये राजकुमार एवं अशोक महाराज ने बताया कि शांतिकुंज हरिद्वार से चलकर यह ज्योति कलश रथ यात्रा पूरे देश में घूम रहा है. इसी क्रम में झारखंड के विभिन्न जिलों से भ्रमण करते हुए गढ़वा जिले में गत आठ मार्च से रथयात्रा हो रही है. इसका उद्देश्य लोगों को घर-घर में देव संस्कृति की स्थापना कर युग परिवर्तन का संदेश देना है. गायत्री परिवार के संस्थापक पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य ने जो व्यक्ति निर्माण, परिवार निर्माण और समाज निर्माण का सूत्र दिया है, उससे लोगों को अवगत कराते हुए उन्हें इस अभियान से जोड़ना है. उपस्थित लोग : इस अवसर पर गायत्री परिवार के ट्रस्टी अच्युतानंद तिवारी, जिला युवा समन्वयक वीरेंद्र सोनी, बेचन राम, अशोक चौरसिया, सुनीता चौरसिया, रिंकी देवी, धर्मशीला देवी, सीमा दुबे, सीमा सोनी, बबीता देवी, संध्या देवी, सरस्वती देवी एवं चिंता देवी सहित काफी संख्या में गायत्री परिजन उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjay

लेखक के बारे में

By Sanjay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola