भाजपा विधायक के कार्य को अपना बता रहे हैं झामुमो के लोग : रितेश चौबे

भाजपा विधायक के कार्य को अपना बता रहे हैं झामुमो के लोग : रितेश चौबे
गढ़वा. भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे ने रविवार को झामुमो पर कड़ा प्रहार कियार है. उन्होंने कहा कि झामुमो के लोग गढ़वा में चुनाव हारने के बाद भी सस्ती लोकप्रियता हासिल करने में लगे हुए हैं. उन्होंने कहा कि गढ़वा में भाजपा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी के प्रयास से ही विकास का काम हो रहा है, लेकिन झामुमो के लोग सड़क निर्माण का पोस्टर बनाकर सोशल मीडिया पर चला रहें हैं. उन्हें पता होना चाहिए कि भाजपा विधायक व सांसद के प्रयास से ही विकास का काम हो रहा है. उन्होंने कहा कि झामुमो के लोग जनता को भ्रमित कर अपना मजाक खुद उड़ा रहे हैं. जब गढ़वा से झामुमो के विधायक हुआ करते थे, उस समय भी केंद्र सरकार की योजनाओं पर अपना वे अपना प्रयास बताने की कोशिश करते थे. उन्होंने कहा कि गढ़वा के भाजपा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी विपक्ष में रहते हुए भी गढ़वा के विकास के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं. लेकिन झामुमो के लोग उसमें भी अपनी उपलब्धि गिनाने में लगे हुए हैं. अधिकारी व पदाधिकारी फंड का रोना रो रहे हैं. पंचायत प्रतिनिधियों को फंड नहीं मिल रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




