ePaper

झारखंड के मुख्य चुनाव अधिकरी के रवि ने किया नक्सल प्रभावित इलाके का दौरा, दिया ये संदेश

Updated at : 19 Apr 2024 12:30 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड के मुख्य चुनाव अधिकरी के रवि ने किया नक्सल प्रभावित इलाके का दौरा, दिया ये संदेश

बुढ़ा पहाड़ के बाद श्री कुमार अपराह्न करीब दो बजे जिला मुख्यालय गढ़वा पहुंचेंगे. वे यहाँ सभी निर्वाचन पदाधिकारियों से तैयारी की समीक्षा करेंगे.

विज्ञापन

गढ़वा : झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार आज लंबे समय से नक्सल प्रभावित रहे बूढा पहाड़ क्षेत्र में चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे. इस क्रम में वे गढ़वा जिले के बड़गड़ प्रखंड में पड़नेवाले बूढा पहाड़ के पास के गाँव हेसातु पहुंचे. जहां उन्होंने बूढा पहाड़ क्षेत्र में तैनात सुरक्षा अधिकारियों से स्थिति की जानकारी ली.

के रवि ने लोगों से बात कर दिये ये संदेश

के रवि ने ग्रामीणों से संवाद किया और उन्हें मतदान के लिये प्रेरित किया. इस दौरान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के साथ सीआरपीएफ और पुलिस प्रशासन के वरीय अधिकारी भी साथ में थे.

क्या है पूरा कार्यक्रम

बुढ़ा पहाड़ के बाद श्री कुमार अपराह्न करीब दो बजे जिला मुख्यालय गढ़वा पहुंचेंगे. वे यहाँ सभी निर्वाचन पदाधिकारियों से तैयारी की समीक्षा करेंगे. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अपने दौरे में निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में चुनाव कराने के साथ मतदान का प्रतिशत बढ़ाने पर भी जोर दे रहे हैं.

आपको बता दें कि बूढ़ा पहाड़ क्षेत्र पलामू लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है. यहां चुनाव 13 मई को चौथे चरण में मतदान होने वाला है. चुनाव को देखते हुए सुरक्षा बल व चुनाव आयोग अलर्ट मोड में हैं.

Also Read : यूपीएससी की परीक्षा में झारखंड की बेटियों ने बढ़ाया मान, स्वाति शर्मा को 17वीं रैंक, गढ़वा डीसी की पुत्री साक्षी जमुआर को 89वीं रैंक

विज्ञापन
Kunal Kishore

लेखक के बारे में

By Kunal Kishore

कुणाल ने IIMC , नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा की डिग्री ली है. फिलहाल, वह प्रभात खबर में झारखंड डेस्क पर कार्यरत हैं, जहां वे बतौर कॉपी राइटर अपने पत्रकारीय कौशल को धार दे रहे हैं. उनकी रुचि विदेश मामलों, अंतरराष्ट्रीय संबंध, खेल और राष्ट्रीय राजनीति में है. कुणाल को घूमने-फिरने के साथ पढ़ना-लिखना काफी पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola