ePaper

जेल पुस्तकालय में प्रेरणादायक पुस्तकें बढ़ायें

Updated at : 08 Oct 2025 8:07 PM (IST)
विज्ञापन
जेल पुस्तकालय में प्रेरणादायक पुस्तकें बढ़ायें

उपायुक्त ने मंडल कारा का किया निरीक्षण, कहा-

विज्ञापन

उपायुक्त ने मंडल कारा का किया निरीक्षण, कहा- – जेल के हर वार्ड की व्यवस्थाओं का लिया जायजा – कैदियों के साथ उपायुक्त ने संवाद भी किया प्रतिनिधि, गढ़वा उपायुक्त दिनेश कुमार यादव ने गढ़वा स्थित मंडल कारा का बुधवार को औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने जेल के प्रत्येक वार्ड का भ्रमण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया. डीसी ने कैदियों से सीधे संवाद स्थापित करते हुए उन्हें उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं जैसे भोजन, पेयजल, कंबल एवं सोने की व्यवस्था से संबंधित जानकारी प्राप्त की. उपायुक्त ने मंडल कारा के वीसी रूम, मुलाकात कक्ष, लाइब्रेरी सहित अन्य तकनीकी व प्रशासनिक सुविधाओं का भी से निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि कैदियों की रुचि के अनुरूप पुस्तकालय (लाइब्रेरी) में और अधिक प्रेरणादायक पुस्तकों को बढ़ाया जाये, ताकि कैदी अपने सुधार व आत्म-विकास की दिशा में आगे बढ़ सकें. साथ ही उन्होंने मंडल कारा के अस्पताल वार्ड का भी निरीक्षण किया और वहां भर्ती कैदी मरीजों से उनका हालचाल जाना. अस्पताल वार्ड में उपलब्ध दवाइयों, उपचार की स्थिति और स्वच्छता व्यवस्था का भी जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान जेल परिसर एवं सेल की साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक पायी गयी. कैदियों ने उपायुक्त को बताया कि उन्हें जेल प्रशासन द्वारा भोजन सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं संतोषजनक रूप से उपलब्ध करायी जा रही है. सुरक्षा व्यवस्था का भी लिया जायजा निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने जेल सुरक्षा व्यवस्था की भी विस्तृत जानकारी ली और सुरक्षा तंत्र को और सुदृढ़ बनाये रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. इस मौके पर गढ़वा अनुमंडल पदाधिकारी -सह-अधीक्षक मंडल कारा संजय कुमार, जेलर मेहसाद आलम सहित जेल प्रशासन के अन्य अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola