मुखिया व पंचायत सचिव की मिलीभगत, 12.72 लाख रु की अवैध निकासी
गढ़वा
मुखिया व पंचायत सचिव की मिलीभगत, 12.72 लाख रु की अवैध निकासी
भवनाथपुर प्रखंड में 15 वें वित्त आयोग मद से 12.72 लाख रुपये की अवैध निकासी करने का आरोप है. इसमें मुखिया व पंचायत सचिव की मिलीभगत बतायी जा रही है. कैलान, सिंदुरिया व पंडरिया पंचायत में पंचायत सचिव का प्रभार सतीश कुमार सिंह को मिला था. करीब तीन माह पूर्व 22 जनवरी को एक सड़क दु में सतीश का पैर टूट गया. इसके बाद से वह लगातार छुट्टी पर है. पंचायत सचिव के छुट्टी पर रहने के बाद भी मुखिया तथा 15 वे वित्त समन्वयक ने तीनों पंचायत से 15 वें वित्त मद से 12.72 लाख रुपये की अवैध तरीके से निकासी कर संबंधित एजेंसी या मुखिया के चहेते को दे दिया है. कैलान पंचायत से 12.06 लाख रुपये, सिंदुरिया पंचायत से 30 हजार रुपये तथा पंडरिया पंचायत से 36 हजार रुपये नकाले गये हैं. पंचायत सचिव सतीश कुमार सिंह जनवरी में सड़क दुघर्टना के बाद से छुट्टी पर हैं, तो उनके डोंगल से भुगतान कैसे किया जा रहा है. कैलान पंचायत में पंचायत सचिव सतीश कुमार सिंह के डोंगल से पांच फरवरी से लेकर दो मार्च तक 12.06 लाख कु की निकासी की गयी है. फरवरी में 7.25 लाख तथा मार्च में 4.81 लाख रुपये निकाले गये हैं. उधर पंडरिया पंचायत में भी 15 वे वित्त से 14 मार्च को 30 हजार रुपये व सिंदुरिया पंचायत में दो मार्च को 36 हजार रुपये की निकासी की गयी है.
कैसे होती है पैसे की निकासी
आपके शहर में
बीडीओ नंद जी राम ने कहा कि पंचायत सचिव छुट्टी पर है और उनके डोंगल से भुगतान किया गया है, तो यह अवैध है. जानकारी नहीं थी. जांच कर कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए