ePaper

नवविवाहित की संदिग्ध मौत मामले में पति गिरफ्तार

Updated at : 04 Oct 2025 8:55 PM (IST)
विज्ञापन
नवविवाहित की संदिग्ध मौत मामले में पति गिरफ्तार

नवविवाहित की संदिग्ध मौत मामले में पति गिरफ्तार

विज्ञापन

प्रतिनिधि, केतार थाना क्षेत्र के पालनगर गांव में नवविवाहित महिला रेणु देवी की संदिग्ध स्थिति में मौत के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति वकील उर्फ अंकित पासवान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. थाना प्रभारीअरुण कुमार रवानी ने बताया कि मामले की अनुसंधान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ विधिवत कानूनी कार्रवाई की जायेगी. जानकारी के अनुसार, वकील पासवान और उसकी पत्नी रेणु देवी के बीच विवाद चल रहा था. विवाद के कारण रेणु देवी कुछ समय मायके में रह रही थी, जबकि वकील पासवान बाहर चालक का काम कर रहा था. दशहरा पर्व के दो दिन पूर्व पासवान मायके से अपनी पत्नी को घर ले आया. दूसरे ही दिन रेणु देवी की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गयी. पीड़िता के पिता आनंद कुमार पासवान ने अपने आवेदन में आरोप लगाया कि दहेज की मांग को लेकर पति वकील पासवान, सास बिंदा देवी और तीन अन्य महिलाओं ने प्रताड़ित किया और जान से मारने की कोशिश की. पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola