सड़क दुर्घटनाओं से प्रभावित व्यक्तियों की मदद करें, भागे नहीं : संजय बैठा

Updated:
विज्ञापन
सड़क दुर्घटनाओं से प्रभावित व्यक्तियों की मदद करें, भागे नहीं : संजय बैठा

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के छठे दिन सड़क सुरक्षा प्रतिज्ञा और सड़क सुरक्षा जागरूकता का आयोजन किया गया

विज्ञापन

गढ़वा. राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के छठे दिन सड़क सुरक्षा प्रतिज्ञा और सड़क सुरक्षा जागरूकता का आयोजन किया गया. इस दौरान लोगों के बीच वाहन चलाने समय हमेशा सड़क और यातायात के नियमों का पालन करने, सड़क सुरक्षा के प्रति पूरी लगन और सम्पर्ण के साथ काम करने और दूसरों को भी शिक्षित और जागरूक होने के लिये प्रेरित करना आदि सिखाया गया. इस दौरान सड़क दुर्घटनाओं से प्रभावित व्यक्तियों की मदद करने की अपील की गयी और लोगों को सड़क सुरक्षा के लिये हेलमेट पहन कर बाइक चलाने का संदेश दिया गया. इस मौके पर जिला सड़क सुरक्षा मैनेजर संजय बैठा द्वारा सभी को जागरूक करते हुए कहा गया कि अधिकांश वाहन दुर्घटना यातायात नियमों का पालन नहीं करने के कारण हो रही हैं. उन्होंने बाइक चलाते समय हेलमेट एवं चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करने की अपील की. उन्होंने अपने अपने वाहन का सभी दस्तावेज दुरुस्त रखने की बात कही. साथ ही बताया कि वाहन के सभी कागजात दुरुस्त नहीं रहने से सड़क दुर्घटनाओं के बाद क्षतिपूर्ति दावा प्राप्त करने में परेशानी होती है. रोड पर कभी भी क्रोधित होकर वाहन का प्रयोग न करे, वाहन चलानें वक्त गतिसीमा से बाहर ना जायें. उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा माह के अवसर पर गढ़वा जिले में विभिन्न स्थलों पर जागरूकता रथ, इंस्टालेशन ऑफ़ रिफ्लेक्टिव टेप, सघन वाहन जांच, काउन्सलिंग ऑफ़ डीएल एंड एलएल, रोड सेफ्टी पम्पलेट एवं बुक वितरण, सेल्फ़ी विथ हेलमेट एंड सीटबेल्ट, नुक्कड़ नाटक, प्रभात फेरी, गुड सेमेरिटन और हिट एंड रन जागरूकता, सघन जांच ड्रंक एंड ड्राइव , ओवरलोड, रोड सेफ्टी क्विज, हेलमेट वितरण, रोड ऐट रोज , रोड सेफ्टी बाइक रैली, रोड सेफ्टी झाकी, नि:शुल्क जांच शिविर, रोड सेफ्टी ऐट स्कूल, बैडमिंटन प्रतियोगिता, क्रिकेट प्रतियोगिता, स्कूल में जागरूकता, सड़क सुरक्षा शपथ, सड़क सुरक्षा रक्तदान, सड़क सुरक्षा पतंग महोत्सव,नो हेल्मेट नो फ्यूल एवं रन ऑफ रोड सेफ्टी (मैराथन) का आयोजन करते हुये ज़िले में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का आयोजन किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola