ePaper

भारी बारिश से खरौंधी प्रखंड में दर्जनों घर गिरे, कई परिवार हुए बेघर

Updated at : 05 Oct 2025 8:14 PM (IST)
विज्ञापन
भारी बारिश से खरौंधी प्रखंड में दर्जनों घर गिरे, कई परिवार हुए बेघर

भारी बारिश से खरौंधी प्रखंड में दर्जनों घर गिरे, कई परिवार हुए बेघर

विज्ञापन

प्रतिनिधि, खरौंधी प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवा और शनिवार को हुई भारी बारिश ने कई गांवों में तबाही मचा दी. लगातार बारिश से लगभग दो दर्जन से अधिक घर गिर गये, जिनमें बजरमरवा गांव के दो परिवार पूरी तरह बेघर हो गये हैं. बजरमरवा निवासी रमेश गुप्ता के घर के ध्वस्त हो जाने से उनका पूरा परिवार असहाय हो गया. मुखिया प्रत्याशी मनोज गुप्ता ने मानवता दिखाते हुए रमेश गुप्ता सहित उनके 10 सदस्यीय परिवार को अपने घर में शरण दी है. वहीं अणु गुप्ता के परिवार को उनके भाई ने अपने घर में आश्रय दिया है. जानकारी के अनुसार, भारी बारिश से बजरमरवा गांव में जलजमाव हो गया, जिससे कई घरों में पानी घुस गया और दीवारें गिर गयीं. इससे कपड़ा, अनाज, खाने का सामान आदि मलबे में दब गये. इसके अलावा गांव के जयनाथ गुप्ता, सुनील गुप्ता, जिरा बीबी, ददु साह, रामचंद्र राम, मेघलाल गुप्ता, लौटन यादव, शिवकुमार यादव, चंदनी गांव के रमेश राम, उमेश राम, नीरज राम, मुन्ना जायसवाल, इरसाद अंसारी, मुकुल पासवान तथा कसियड़वा गांव के राजकुमार चेरो के घर भी बारिश में गिर गये हैं. खरौंधी पंचायत के प्रभारी मुखिया हरिद्वार यादव ने बताया कि मुख्य सड़क की नाली जाम होने के कारण जलजमाव हुआ, जिससे कई घर ध्वस्त हो गये. उन्होंने कहा कि कुछ प्रभावित परिवारों को आवास योजना का लाभ मिला है, जबकि कई अब भी इससे वंचित हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola