जतपुरा में चापाकल खराब, लोग पानी के लिए परेशान
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 20 Feb 2025 8:41 PM
जतपुरा में चापाकल खराब, लोग पानी के लिए परेशान
विशुनपुरा. सरांग पंचायत के जतपुरा गांव में वार्ड नंबर तीन के भुईंया टोली मे गर्मी आने से पहले ही चापाकल खराब होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इस टोला पर सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन के तहत नल-जल से पानी भी नही पहुंचा है. इस कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है. इस टोले में करीब 15 घर के 50 लोग रहते हैं. यहां के लोगों ने गुरुवार को हाथ में बाल्टी-तसला लेकर विभाग के प्रति काफी आक्रोश व्यक्त किया है. ग्रामीण यशवंत प्रजापति, सामाजिक कार्यकर्ता उमेश बियार, रामाधार पासवान, दुखनी देवी, मंदीप बियार्, रामू भूइयां, सरस्वती देवी, पान कुंवर, राहुल भुईंया, लल्लू राम, रामनाथ भुईंयां, दशरथ बियार, बसंती देवी व पार्वती देवी ने बताया कि गर्मी आने से पहले ही चापाकल खराब हो गया है. अभी तो गर्मी का मौसम बाकी है. अभी से ही लोग पीने के पानी के लिए परेशानी झेल रहे हैं. ग्रामीणों ने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि हर घर तक जल नल योजना के जरिये पीने का पानी पहुंचाना है. लेकिन पीएचइडी विभाग की लापरवाही के कारण नल जल योजना फेल हो चुकी है. इस टोले पर विभाग ने हर घर नल तो लगा दिया, लेकिन लगभग एक वर्ष बीत जाने के बाद भी नल से एक बूंद भी पानी नही निकला है. आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रशासन से भुइयां टोली मे एक जलमीनार लगाने की मांग की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










