सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्धः विधायक

Updated:
विज्ञापन
सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्धः विधायक

पंडी नदी पर पुल निर्माण कार्य का विधायक नरेश प्रसाद ने किया शिलान्यास

विज्ञापन

पंडी नदी पर पुल निर्माण कार्य का विधायक नरेश प्रसाद ने किया शिलान्यास प्रतिनिधि, कांडी क्षेत्रीय विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने बुधवार को चटनियां डैम के पास पंडी नदी पर पुल निर्माण का शिलान्यास किया. इस पूल का निर्माण ग्रामीण विकास विभाग के विशेष प्रमंडल के तत्वावधान में 1.61 करोड़ की लागत से किया जायेगा. निर्माण कार्य मेसर्स एआर कंस्ट्रक्शन द्वारा किया जायेगा. इस अवसर पर विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने कहा कि इस पुल की मांग वर्षों से की जा रही थी, जो आज साकार हुई है. उन्होंने कहा कि पुल के निर्माण से अब आवागमन सुगम होगा, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि व व्यापार जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों को नयी गति मिलेगी. उन्होंने कहा कि सुगवादामर टोला के लोगों को काफी कष्ट का सामना करना पड़ता था. इस रास्ते से हजारों लोग नदी से होकर आना जाना करते थे. खासकर स्कूली बच्चों को काफी काफी परेशानी होती थी. विधायक ने कहा कि बरसात के दिनों में परेशानी और भी बढ़ जाती थी. पुल के निर्माण से इस समस्या का स्थायी समाधान होगा और चटनियां सहित आसपास के कई गांव विकास की मुख्यधारा से और अधिक सशक्त रूप से जुड़ेंगे. उन्होंने इसे क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल बताते हुए कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है. विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने कहा कि विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र का विकास मेरी पहली प्राथमिकता है. मालूम हो कि तत्कालीन विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी ने विधानसभा चुनाव से पूर्व 30 सितंबर 2024 को इसी पुल का शिलान्यास किया. हालांकि पुल का निर्माण नहीं हो सका. मौके पर उप प्रमुख नारायण यादव, विधायक मीडिया प्रभारी हरी नाथ चंद्रवंशी, विधायक प्रतिनिधि अतीस कुमार सिंह, चटनिया मुखिया प्रतिनिधि लल्लू यादव, शिवपुर मुखिया प्रतिनिधि अरुण राम,धनंजय सिंह, बचरू तिवारी, जगदीश यादव, अवधेश रजवार, राजनाथ यादव, संदीप रजवार, सुखनंदन यादव सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola