व्यवसायी काशीनाथ केशरी के निधन पर जायंट्स ग्रुप ने जताया शोक

Updated:
विज्ञापन
व्यवसायी काशीनाथ केशरी के निधन पर जायंट्स ग्रुप ने जताया शोक

व्यवसायी काशीनाथ केशरी के निधन पर जायंट्स ग्रुप ने जताया शोक

विज्ञापन

गढ़वा. जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा की बैठक बुधवार को नंद कुमार गुप्ता के प्रतिष्ठान पर आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता ग्रुप के अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने की. इस दौरान जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा के सदस्यों ने व्यवसायी काशीनाथ केशरी के निधन पर शोक व्यक्त किया. बताया गया कि स्व काशीनाथ केशरी पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थे और उनका इलाज दिल्ली में चल रहा था. उनके निधन से पूरे व्यावसायिक एवं सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है. ग्रुप के अध्यक्ष ने बताया कि काशीनाथ केशरी एक मृदुभाषी, सरल और नेकदिल इंसान थे. उनके व्यक्तित्व और व्यवहार ने समाज में उन्हें विशेष सम्मान दिलाया था. शोक व्यक्त करने वालों में जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन स्पेशल कमेटी सदस्य विजय केशरी, फेडरेशन 8 के पूर्व अध्यक्ष विनोद कमलापुरी, फेडरेशन उपाध्यक्ष नंदकुमार गुप्ता, यूनिट 2 के निदेशक मनोज केशरी (रूपा गंजी), जायंट्स ग्रुप गढ़वा के उपाध्यक्ष अवधेश कुशवाहा, गढ़वा ग्रुप के पूर्व वित्त निदेशक अशोक केशरी, दीपक केशरी, मनोज केशरी (सन रेडियो) सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola