ePaper

छठ घाटों की सफाई व लाइटों की मरम्मत करायें

Updated at : 08 Oct 2025 8:12 PM (IST)
विज्ञापन
छठ घाटों की सफाई व लाइटों की मरम्मत करायें

दीपावली और छठ को लेकर कार्यपालक पदाधिकारी की अध्य़क्षता में हुई बैठक

विज्ञापन

दीपावली और छठ को लेकर कार्यपालक पदाधिकारी की अध्य़क्षता में हुई बैठ नगर परिषद के सभी कर्मियों की छुट्टियां रद्द प्रतिनिधि, गढ़वा दीपावली व छठ महापर्व को देखते हुए नगर परिषद कार्यालय गढ़वा में कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गयी. बैठक में नगर परिषद के सभी पदाधिकारी, प्रभारी एवं कर्मी उपस्थित रहे. बैठक में निर्देश दिया गया कि शहर के सभी छठ घाटों की विशेष साफ-सफाई करायी जाये. इसके लिए प्रत्येक छठ घाट पर एक-एक सफाई सुपरवाइजर, राजस्व निरीक्षक और कनीय अभियंता को जिम्मेदारी सौंपी गयी है. इसके अलावा दीपावली और छठ पर्व को देखते हुए शहर की स्ट्रीट लाइट एवं पेपर लाइट की मरम्मत कराने का भी निर्देश दिया गया. नगर परिषद के सभी इन्फ्रास्ट्रक्चर संसाधन जैसे पानी टैंकर, सफाई कर्मी, जेसीबी मशीन, नाला क्लीनिंग मशीन, लैडर मशीन आदि को सक्रिय रूप से उपयोग में लाने का निर्णय लिया गया. त्योहार के मद्देनज़र नगर परिषद ने सभी कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। साथ ही आम नागरिकों से अपील की गई कि वे भी स्वच्छता और प्रकाश व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग करें, ताकि दीपावली और छठ महापर्व शांतिपूर्ण एवं भव्य तरीके से संपन्न हो सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola