ePaper

बहुत जल्द गढ़वा को मिलेगा सुस्सजित क्रिकेट स्टेडियम : उपायुक्त

Updated at : 06 Jan 2026 7:36 PM (IST)
विज्ञापन
बहुत जल्द गढ़वा को मिलेगा सुस्सजित क्रिकेट स्टेडियम : उपायुक्त

झारखंड क्रिकेट टीम द्वारा सैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी जीतने के बाद इस ऐतिहासिक उपलब्धि को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से ट्रॉफी का राज्यव्यापी भ्रमण कराया जा रहा है.

विज्ञापन

सैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी पहुंची गढ़वा, बिरसा मुंडा पार्क में हुआ भव्य स्वागत प्रतिनिधि गढ़वा झारखंड क्रिकेट टीम द्वारा सैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी जीतने के बाद इस ऐतिहासिक उपलब्धि को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से ट्रॉफी का राज्यव्यापी भ्रमण कराया जा रहा है. झारखंड के 20 जिलों का भ्रमण पूर्ण करने के उपरांत मंगलवार को यह प्रतिष्ठित ट्रॉफी गढ़वा जिला मुख्यालय पहुंची, जहां इसका भव्य स्वागत किया गया. झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन (जेसीए) के दो वरिष्ठ सदस्यों द्वारा ट्रॉफी को गढ़वा लाया गया. ट्रॉफी के आगमन पर बिरसा मुंडा पार्क सह हेलीपैड स्थित नाट्य ऑडिटोरियम मंच पर भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया. इससे पूर्व गढ़वा जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष राज माहेश्वरम, उपाध्यक्ष आलोक मिश्रा, डॉ. पंकज प्रभात एवं सचिव राघवेंद्र नारायण सिंह द्वारा ट्रॉफी का पारंपरिक स्वागत किया गया. गाजे-बाजे, आतिशबाजी और उत्साहपूर्ण माहौल के बीच ट्रॉफी को मंच तक लाया गया. समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी दिनेश कुमार यादव तथा एएसपी (अभियान) राहुल देव बड़ाइक सहित जिले के कई वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे. अतिथियों द्वारा ट्रॉफी को खिलाड़ियों के बीच प्रदर्शित किया गया, जिससे खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों में विशेष उत्साह देखने को मिला. गढ़वा जिले में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं इस अवसर पर उपायुक्त दिनेश कुमार यादव ने खिलाड़ियों से संवाद करते हुए कहा कि गढ़वा जिले में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन खेल आधारभूत संरचना को मजबूत करने के लिए गंभीर प्रयास कर रहा है. उपायुक्त ने घोषणा की कि बहुत जल्द गढ़वा जिले को अपना सुसज्जित क्रिकेट मैदान एवं आधुनिक क्रिकेट स्टेडियम मिलेगा, जिस दिशा में प्रशासनिक प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है. उन्होंने खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा कि खेल के साथ-साथ पढ़ाई भी उतनी ही आवश्यक है और दोनों में संतुलन बनाकर ही सफलता प्राप्त की जा सकती है. उपायुक्त ने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों की खेल प्रतिभा को पहचानें और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करें. उपायुक्त ने यह भी कहा कि अब तक जिले में समुचित क्रिकेट स्टेडियम का अभाव रहा है, जिसे दूर करना प्रशासन की प्राथमिकता है. कार्यक्रम में जिले के वरीय पदाधिकारी, क्रिकेट संघ के सदस्य, बड़ी संख्या में खिलाड़ी एवं खेलप्रेमी उपस्थित रहे. यह आयोजन गढ़वा जिले में खेल संस्कृति को नई ऊर्जा और दिशा देने वाला साबित हुआ. समारोह में वरिष्ठ अधिवक्ता सच्चितानंद धर दूबे, रवि दूबे, ओमप्रकाश तिवारी, जिला ओलिंपिक संघ के अध्यक्ष शैलेंद्र पाठक, रवि सिन्हा, चंदन कश्यप, धर्मेंद्र सिंह, सिकंदर प्रजापति, गौरव सिंह, रेखा चौबे, राजा सिंह, अनिता दत्त, अनुराधा सिंह, अंकित सिंह सहित विभिन्न खेल संघ के पदाधिकारी एवं खिला़ड़ी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola