गढ़वा सदर अस्पताल को मिला वेंटिलेटर युक्त 18 आईसीयू, मंत्री ने बतायी बड़ी उपलब्धि

Updated at : 25 Sep 2020 9:02 PM (IST)
विज्ञापन
गढ़वा सदर अस्पताल को मिला वेंटिलेटर युक्त 18 आईसीयू, मंत्री ने बतायी बड़ी उपलब्धि

Jharkhand news, Garhwa news : पीएम फंड से गढ़वा सदर अस्पताल को वातानुकूलित 18 वेंटिलेटर युक्त गहन चिकित्सा कक्ष (ICU having 18 ventilators) उपलब्ध कराया गया है. शुक्रवार को झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने इसका लोकार्पण किया. इस दौरान मंत्री श्री ठाकुर ने इसे जिले के लिए बड़ी उपलब्धि बताया.

विज्ञापन

Jharkhand news, Garhwa news : गढ़वा : पीएम फंड से गढ़वा सदर अस्पताल को वातानुकूलित 18 वेंटिलेटर युक्त गहन चिकित्सा कक्ष (ICU having 18 ventilators) उपलब्ध कराया गया है. शुक्रवार को झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने इसका लोकार्पण किया. इस दौरान मंत्री श्री ठाकुर ने इसे जिले के लिए बड़ी उपलब्धि बताया.

इस मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि गढ़वा जिला अपने आप में भाग्यशाली है, जो वेंटिलेटरयुक्त यह पहली सुविधा गढ़वा सदर अस्पताल को मिली है. उन्होंने कहा कि गढ़वा जिले के लिए यह बहुत बड़ी उपलब्धि है. उन्होंने कहा कि पीएम फंड से 18 वेंटीलेटर झारखंड को उपलब्ध कराया गया था. मुख्यमंत्री की सोच थी कि पहले गढ़वा जिला को इसके लिए चुना जाये.

उन्होंने कहा कि झारखंड गठन के 20 वर्ष हो गये, लेकिन सबसे ज्यादा सौतेला व्यवहार गढ़वा जिला के साथ होता रहा है. लेकिन, अब पलामू प्रमंडल सहित गढ़वा जिला अन्य जिलों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर चलेगा. अब गढ़वा जिला के साथ सौतेला व्यवहार नहीं होगा. अब गढ़वा जिला अग्रणी जिले में शामिल हो जायेगा.

Also Read: अमरेंदु प्रकाश होंगे बोकारो स्टील प्लांट के डायरेक्टर इंचार्ज, सेल बोर्ड में हुआ बड़ा फेरबदल

श्री ठाकुर ने कहा कि शिशु एवं गर्भवती महिलाओं के लिए इस अस्पताल में विशेष सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है. इस अस्पताल में आनेवाले समय में सभी सुविधा उपलब्ध करा दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को भी गढ़वा जिले पर विशेष ध्यान है. आनेवाले समय में गढ़वा जिले को शुद्ध पेयजल मिल सकेगा. इसके लिए वे काफी प्रयासरत हैं.

इस दौरान सिविल सर्जन डॉ एनके रजक ने भी अपना विचार व्यक्त किये. कार्यक्रम में सिविल सर्जन सहित सभी चिकित्सक सहित सफाई कर्मियों को मंत्री के द्वारा सम्मानित किया गया. मंच संचालन डीपीएम प्रवीण कुमार सिंह ने किया. इस मौके पर उपायुक्त राजेश पाठक, पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस खोत्रे, डीडीसी सत्येंद्रनारायण उपाध्याय, बीडीओ कुमुद रंजन झा, अस्पताल उपाधीक्षक डॉक्टर रागिनी अग्रवाल, डॉ जेपी सिंह, डॉक्टर यासीन अंसारी, डॉ अमित कुमार, डॉ दीपक कुमार सिन्हा, डॉ प्रमोद, डॉ प्रशांत प्रमोद, डॉ स्नेह लता, डॉक्टर दिनेश कुमार सिंह, डॉक्टर संतोष मिश्रा, डॉक्टर अशोक कुमार, डॉ राकेश कुमार तरुण, मलेरिया सलाहकार अरविंद कुमार द्विवेदी, सुबोध कुमार सिंह, जेएमएम नेता परेश तिवारी, जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, कंचन साहू, अरविंद कुमार तूफानी सहित कई लोग उपस्थित थे.

Posted By : Samir Ranjan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola