गोवंशी सांढ़ पर हमले करने की बात को गढ़वा पुलिस ने नकारा, एसपी बोले- हुई थी आपसी लड़ाई, जानें पूरा मामला

Published by : Sameer Oraon Updated At : 03 Jul 2024 11:58 AM

विज्ञापन

गढ़वा पुलिस अधीक्षक ने यह भी बताया कि वादी ने प्राथमिकी में कई अन्य गंभीर आरोप लगाये हैं. जबकि अनुसंधान के क्रम में उन गंभीर आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है.

विज्ञापन

गढ़वा : गढ़वा में गोवंशी सांढ़ पर उर्स के जुलूस के दौरान हमला करने की बात पूरी तरह से गलत है. यह बात गढ़वा पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडेय ने मंगलवार को एक प्रेसवार्ता कर कही. उन्होंने बताया कि पुलिस के अनुसंधान के क्रम में यह पता चला है कि 30 जून की रात मझिआंव रोड ऊंचरी में अशोक सिनेमा हॉल के पास से उर्स का जुलूस गुजर रहा था. उस समय कर्ण कुमार और उसका छोटा भाई सड़क के किनारे खड़ा था. उसने जुलूस में चल रहे एक लड़के को धक्का दे दिया था. इससे उत्पन्न विवाद के कारण दोनों पक्षों में मारपीट की घटना हुई थी. इस संबंध में थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. एसपी ने मीडिया में आये पूरे घटनाक्रम को गलत बताया है. उन्होंने कहा कि उर्स के जुलूस के 30-34 घंटा पूर्व ही सांंढ़ ने किसी अन्य मवेशी से गढ़देवी मोड़ के पास लड़ाई की थी, जिसमें वह घायल हो गया था.

एसपी ने दी जानकारी- दोनों पक्षों के खिलाफ हो रही कार्रवाई

इसी दौरान उसको शीशा भी गड़ा था. इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायल सांढ़ का इलाज कराया. इस संबंध में पशु चिकित्सक से सांढ़ का इंजुरी रिपोर्ट भी मंगाया गया है. इसमें स्पष्ट है कि सांढ़ को लगा हुआ चोट 30 जून की रात का नहीं था. बल्कि सांढ़ को चोट पूर्व का है. गढ़वा पुलिस अधीक्षक ने यह भी बताया कि वादी ने प्राथमिकी में कई अन्य गंभीर आरोप लगाये हैं. जबकि अनुसंधान के क्रम में उन गंभीर आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दोनों पक्षों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है.

गढ़वा एसपी बोले- सोशल मीडिया पर किया जा रहा आपत्तिजनक पोस्ट

एसपी ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों द्वारा इस घटना को बढ़ा-चढ़ा कर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट भी किया जा रहा है. वैसे लोग सांप्रदायिक भावना को भड़काने का काम कर रहे हैं. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस प्रशासन वैसे लोगों पर भी निगरानी रख रहा है. उन्हें चिह्नित कर कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने बताया कि इस घटना को लेकर जिला प्रशासन द्वारा गढ़वा में शांति बहाली के लिए गणमान्य लोगों के साथ शांति समिति की बैठक की गयी है. घटना को लेकर शहर में उपजी स्थिति को देखते हुए पुलिस द्वारा लगातार गश्ती की जा रही है.

Also Read: Jharkhand: गढ़वा में हाथियों का उत्पात, चट कर गए राशन दुकान का चावल, डीलर को मार डाला

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola