घर से भागा शादीशुदा प्रेमी जोड़ा हैदराबाद में चढ़ा पुलिस के हत्थे, जानें पूरा मामला

Updated at : 21 Jun 2021 2:07 PM (IST)
विज्ञापन
घर से भागा शादीशुदा प्रेमी जोड़ा हैदराबाद में चढ़ा पुलिस के हत्थे, जानें पूरा मामला

इस मामले में शिव नारायण के अलावे उसके भाई देव नारायण यादव एवं आनंद यादव के विरुद्ध अपहरण का मामला दर्ज कराया गया था. उन्होंने बताया कि मामला दर्ज होने के बाद जांच में पता चला कि शिव नारायण उस महिला को भगा ले गया है.

विज्ञापन

गढ़वा : रंका पुलिस ने दो माह पूर्व घर से भागे एक शादीशुदा प्रेमी युगल को हैदराबाद से गिरफ्तार किया है. पुलिस ने प्रेमी शिव नारायण यादव को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. जबकि प्रेमिका की मेडिकल जांच कराकर उसके परिजनों को सौंप दिया गया है. इसकी जानकारी देते हुए थाना प्रभारी पंकज कुमार तिवारी ने बताया कि कुदरूम के ढेंगुरा टोला की रहनेवाली एक शादीशुदा महिला को विश्रामपुर के बरवाहा टोला निवासी शिव नारायण यादव बहला-फूसलाकर एक अप्रैल को ले गया था़

इस मामले में शिव नारायण के अलावे उसके भाई देव नारायण यादव एवं आनंद यादव के विरुद्ध अपहरण का मामला दर्ज कराया गया था. उन्होंने बताया कि मामला दर्ज होने के बाद जांच में पता चला कि शिव नारायण उस महिला को भगा ले गया है.

इसमें उसके भाई देव नारायण यादव व आनंद यादव ने भी सहयोग किया है. महिला दो बच्चे की मां जबकि शिव नारायण चार बच्चों का पिता है. उनके मोबाइल लोकेशन के आधार पर हैदराबाद से उन्हें गिरफ्तार कर गढ़वा पुलिस शनिवार की देर शाम रंका थाना लायी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola