गांधी-शास्त्री की सादगी और ईमानदारी आज भी प्रेरणा स्रोत : निदेशक

महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर आकर्षक कार्यक्रम का हुआ आयोजन
महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर आकर्षक कार्यक्रम का हुआ आयोजन प्रतिनिधि, गढ़वा स्थानीय जीएन कान्वेंट प्लस टू स्कूल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर आकर्षक कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के निदेशक एवं शिक्षाविद मदन केशरी, प्राचार्य सीबी सिन्हा और उप-प्राचार्य बसंत ठाकुर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर तथा गांधी-शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की. निदेशक मदन केशरी ने अपने संबोधन में कहा कि महात्मा गांधी केवल भारत ही नहीं, पूरी दुनिया के लिए प्रेरणा स्रोत हैं. उनके जीवन से हमें सत्य, निष्ठा, सद्भाव और आत्मनिर्भरता का संदेश मिलता है. बापू का सत्य और अहिंसा का संदेश एक बेहतर समाज की ओर प्रेरित करता है. उन्होंने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री सादगी, ईमानदारी और दृढ़ इच्छाशक्ति के प्रतीक थे. उनका जीवन संघर्ष और त्याग की गाथा है, जिससे वर्तमान पीढ़ी को सीख लेनी चाहिए. कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक संतोष प्रसाद, कृष्ण कुमार, वीरेंद्र शाह, मुकेश भारती, खुर्शीद आलम, विकास कुमार, दिनेश कुमार, नीरा शर्मा, सरिता दुबे, नीलम कुमारी, सुनीता कुमारी, रागिनी कुमारी, शिवानी कुमारी और चंदा कुमारी उपस्थित थे. मंच संचालन बसंत ठाकुर और धन्यवाद ज्ञापन नीरा शर्मा ने किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




