निःशुल्क स्वास्थ्य जांच व रक्तदान शिविर आज
Author Akarsh aniket
Updated:
विज्ञापन

निःशुल्क स्वास्थ्य जांच व रक्तदान शिविर आज
विज्ञापन
गढ़वा. शहर के सरस्वती चिकित्सालय में सोमवार को प्रातः 10 बजे से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच व रक्तदान शिविर का आयोजन किया जायेगा. इसकी जानकारी देते हुए सरस्वती चिकित्सालय के संस्थापक सह सर्जन डॉ संजय कुमार ने बताया कि यह आयोजन उनके पिता स्वर्गीय शालिग्राम प्रसाद गुप्ता की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है. शिविर में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे. आयोजकों ने जिलेवासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस शिविर का लाभ उठायें और स्वास्थ्य की जांच करायें. साथ ही रक्तदान कर मानव सेवा के इस पुनीत कार्य में भागीदार बनें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










