ePaper

अलग-अलग दुर्घटना में बच्ची समेत चार घायल

Updated at : 04 May 2025 8:58 PM (IST)
विज्ञापन
अलग-अलग दुर्घटना में बच्ची समेत चार घायल

अलग-अलग दुर्घटना में बच्ची समेत चार घायल

विज्ञापन

भवनाथपुर.

शनिवार की देर शाम दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में पति, पत्नी और बच्ची समेत चार लोग घायल हो गये. इनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया गया. बनसानी मुख्य पथ पर हुई पहली घटना में अज्ञात वाहन की टक्कर में तीन लोग घायल हुए. घायलों में खरौंधी निवासी सुरेंद्र राम, उसकी पत्नी व उसकी बेटी शामिल है. इन्हें बनसानी गांव के ही इंद्रजीत कुमार, राहुल सिंह, बसंत कुमार, रितेश कुमार, सीताराम सिंह व रामलखन सिंह ने अस्पताल पहुंचाया. घायल सुरेंद्र राम की मां ने बताया कि मेरा बेटा और बहू अपनी बेटी के साथ बाइक से अपने घर से शादी समारोह में शामिल होने मकरी गांव आ रहे थे. तभी उनकी बाइक में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दिया व फरार हो गया. घटना की सूचना मिलने पर भवनाथपुर पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व फिर घटनास्थल पर पहुंच कर घटना की जानकारी लेते हुए बाइक जब्त कर ली. दूसरी घटना में खरौंधी थाना क्षेत्र के बजरमरवा निवासी मनीष कुमार बाइक से गिर कर घायल हो गया. परिजनों ने बताया कि मनीष अपने दो दोस्तों के साथ घर लौट रहा था. इसी दौरान उसकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. घायलावस्था में परिजनों ने उसे भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया. यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल गढ़वा रेफर किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJAY

लेखक के बारे में

By SANJAY

SANJAY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola