पूर्व जनप्रतिनिधियों ने विश्रामपुर विस क्षेत्र का नहीं किया विकास : विधायक

- विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने किया सड़क का शिलान्यास
– विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने किया सड़क का शिलान्यास प्रतिनिधि, कांडी विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने कहा कि पूर्व जनप्रतिनिधियों ने विधायक मद की राशि का उपयोग क्षेत्र के विकास में नहीं किया, बल्कि अपने हित और कार्यकर्ताओं के लाभ के लिए खर्च कर दिया. इस कारण ग्रामीण क्षेत्र का विकास आज तक नहीं हो पाया. उन्होंने यह बातें रविवार को पतीला चौक से महुली-कोवारी होते हुए मोखापी मोड़ तक बनने वाली 2.88 किलोमीटर लंबी सड़क के शिलान्यास के मौके पर बोला. 4.28 करोड़ की लागत से यह सड़क मुख्यमंत्री ग्राम सड़क निर्माण योजना के तहत बनेगी. कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद प्रखंड अध्यक्ष जगदीश यादव ने की. विधायक ने कहा कि विकास धरातल पर दिखना चाहिए. अगले पांच वर्षों में वे अपने कार्यों से क्षेत्र में बदलाव लाएंगे. कार्यक्रम को खरौंधा पंचायत के मुखिया परिखा राम, सरकोनी मुखिया सुबोध कुमार वर्मा, पूर्व मुखिया कृष्णा दास, गाड़ाखुर्द पंचायत मुखिया प्रतिनिधि नीरज कुमार सिंह, सुजीत कुमार दुबे,शिवपुर पंचायत मुखिया प्रतिनिधि अरुण राम,सलीम राय, नरेश प्रसाद मेहता, अतीश कुमार सिंह, सरयू राम, मनोज कुमार सिंह, मुखिया विजय राम, लल्लू यादव, अजीज अंसारी, कृषि सिंह, गोरख सिंह, बटेश्वर सिंह, सुदामा सिंह, हरिनाथ चंद्रवंशी, जय किशुन राम, विनोद चंद्रवंशी, धनंजय सिंह आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




