किचन व काउंटर को साफ-सुथरा रखें खाद्य प्रतिष्ठान: एफएसओ

Updated at : 24 Mar 2026 9:06 PM (IST)
विज्ञापन
किचन व काउंटर को साफ-सुथरा रखें खाद्य प्रतिष्ठान: एफएसओ

गढ़वा की नामी दुकानों का फूड सेफ्टी ऑफिसर ने किया निरीक्षण

विज्ञापन

गढ़वा की नामी दुकानों का फूड सेफ्टी ऑफिसर ने किया निरीक्षण प्रतिनिधि, गढ़वा त्योहारों के सीजन में मिलावटखोरों पर नकेल कसने के लिए जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है. उपायुक्त के निर्देश पर सोमवार को खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी (एफएसओ) दीप श्री ने जिला मुख्यालय के मेन रोड और रंका रोड स्थित विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों में औचक निरीक्षण अभियान चलाया. इस दौरान शहर की कई बड़ी मिठाई दुकानों और फास्ट फूड सेंटरों की जांच की गयी, जिससे दुकानदारों में हड़कंप मच गया. जांच अभियान में संतोष मिष्ठान भंडार, निखिल स्वीट्स एंड नमकीन, पिहू स्वीट्स, नीलम वाटिका और खुशी फास्ट फूड कॉर्नर समेत कई संस्थानों का निरीक्षण किया गया. विभाग ने संदेह के आधार पर विभिन्न मिठाइयों और खाद्य सामग्रियों के नमूने (सैंपल) संग्रहित किये. इन नमूनों को जांच के लिए रांची स्थित राज्य खाद्य जांच प्रयोगशाला भेजा गया है. रिपोर्ट में मिलावट की पुष्टि होने पर संबंधित दुकानदारों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जायेगी. निरीक्षण के दौरान एफएसओ ने सभी प्रतिष्ठानों के लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन की भी जांच की. उन्होंने संचालकों को कड़े निर्देश दिये कि वे अपने लाइसेंस को दुकान के ऐसे स्थान पर प्रदर्शित करें, जहां ग्राहकों की सीधी नजर पड़े. साथ ही, किचन और काउंटर को पूरी तरह स्वच्छ और साफ-सुथरा रखने की हिदायत दी गयी. खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी दीप श्री ने कहा कि त्योहारों के समय खपत बढ़ने के कारण मिलावटी खोवा और रंगों के प्रयोग की शिकायतें मिलती हैं. उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि कोई भी दुकानदार मिलावटी या बासी मिठाई बेचते हुए पाया गया, तो उसकी दुकान सील करने के साथ-साथ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की जायेगी. उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील की कि वे खरीदारी करते समय गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola