महिला गार्डों ने की प्रताड़ना की शिकायत, डीसी ने जांच के आदेश दिये

Updated:
विज्ञापन
महिला गार्डों ने की प्रताड़ना की शिकायत, डीसी ने जांच के आदेश दिये

महिला गार्डों ने की प्रताड़ना की शिकायत, डीसी ने जांच के आदेश दिये

विज्ञापन

प्रतिनिधि, गढ़वा समाहरणालय सभागार में मंगलवार को उपायुक्त दिनेश यादव ने साप्ताहिक जनसुनवाई के माध्यम से जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आये ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं. इसमें राशन, पेंशन, भूमि विवाद और पेयजल जैसी बुनियादी समस्याओं के साथ सरकारी संस्थानों में अनुशासन और प्रताड़ना के मामले भी सामने आये. उपायुक्त ने सभी मामलों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिये. जनसुनवाई में झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय, बरडीहा की महिला गार्डों ने वार्डन पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया. गार्डों ने कहा कि ड्यूटी समय का पालन करने के बावजूद उन्हें परेशान किया जाता है. बाहरी व्यक्तियों की एंट्री रजिस्टर में दर्ज नहीं करने और रात में सीसीटीवी कैमरे बंद करने का भी आरोप लगाया गया. विरोध करने पर नौकरी से निकालने की धमकी दी जाती है. उपायुक्त ने मामले की निष्पक्ष जांच का निर्देश दिया है औ्र कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया. अन्य शिकायतों में पेयजल संकट, भूमि विवाद और राशन व आधार कार्ड में नाम भिन्नता जैसे मामले भी शामिल थे, जिनके समाधान के निर्देश दिये गये.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola