कॉफी विद एसडीएम में आज नवनिर्वाचित प्रतिनिधि आमंत्रित

Updated:
विज्ञापन
कॉफी विद एसडीएम में आज नवनिर्वाचित प्रतिनिधि आमंत्रित

कॉफी विद एसडीएम में आज नवनिर्वाचित प्रतिनिधि आमंत्रित

विज्ञापन

गढ़वा. सदर एसडीएम संजय कुमार के नियमित साप्ताहिक संवाद कार्यक्रम कॉफी विद एसडीएम की शृंखला के तहत इस सप्ताह का संवाद कार्यक्रम बुधवार को पूर्वाह्न 11 बजे आयोजित किया जायेगा. इस बार कार्यक्रम में विशेष रूप से सदर अनुमंडल क्षेत्र के दोनों नगर निकायों के नव-निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है. उक्त संवाद कार्यक्रम अनुमंडल कार्यालय के सभागार में आयोजित होगा. कार्यक्रम के माध्यम से एसडीएम के जनप्रतिनिधियों से परिचय के साथ-साथ क्षेत्रीय समस्याओं, विकास कार्यों, शहरी सुविधाओं व जनसरोकार से जुड़े विषयों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की जायेगी. एसडीएम संजय कुमार ने गढ़वा नगर परिषद व मझिआंव नगर पंचायत के हाल ही में निर्वाचित सभी जनप्रतिनिधियों से अनुरोध किया है कि वे इस कार्यक्रम में सहभागी बनकर अपने क्षेत्र से जुड़े सुझाव, समस्याएं, विजन एवं अपेक्षाएं परस्पर साझा करें, ताकि अनुमंडल प्रशासन और निकाय प्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर जनहित के विषयों पर काम किया जा सके.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola