ePaper

दुर्गा पूजा व दीपावली को लेकर निकाली गयी फ्लैग मार्च

Updated at : 28 Sep 2025 9:00 PM (IST)
विज्ञापन
दुर्गा पूजा व दीपावली को लेकर निकाली गयी फ्लैग मार्च

दुर्गा पूजा व दीपावली को लेकर निकाली गयी फ्लैग मार्च

विज्ञापन

विशुनपुरा. दुर्गा पूजा, दीपावली व छठ महापर्व को लेकर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए इलाके में पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है. संवेदनशील इलाकों पर विशेष निगरानी की जा रही है. इसी क्रम में रविवार को एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में बिशुनपुरा थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया. फ्लैग मार्च पतिहारी, हुरही, पिपरीकला बाजार, कमता, कोचेया चौराहा, गांधी चौक, चकचक मोड़ टेंपू स्टैंड, नई बाजार बिशुनपुरा, ग्रामीण बैंक मोड़ और ब्लॉक मोड़ होते हुये थाना परिसर में समाप्त हुआ. इस दौरान लोगों से शांति और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की गयी. एसडीपीओने बताया कि प्रशासन त्योहारों को सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सतर्क है. असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है. और जगह-जगह ड्रोन कैमरे से निगरानी हो रही है. फ्लैग मार्च में एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह, बिशुनपुरा थाना प्रभारी राहुल सिंह, श्री बंशीधर नगर थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार, रमना थाना प्रभारी आकाश कुमार समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola