मझिआंव मेन रोड में अतिक्रमण, रोज लग रहा है जाम
Author Sanjay
Updated:
विज्ञापन

मझिआंव मेन रोड में अतिक्रमण, रोज लग रहा है जाम
विज्ञापन
मझिआंव.
मझिआंव शहर का सबसे व्यस्त इलाके बाजार पथ एवं ब्लॉक रोड तीन मुहान पर इन दिनों जाम लगना रोज की बात है. इस कारण शहरवासी एवं आम राहगीर परेशान रहते हैं. इतना ही नहीं मरीजों के इमरजेंसी सेवा में लगा एंबुलेंस भी इस जाम में फंस जाता है तथा मरीजो को समय पर पहुंचाने में समस्या हो जाती है. स्कूली बसें भी इस जाम में फंसती हैं. इन सबके बावजूद इस समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस पहल नहीं की जा रही है. जाम का मुख्य कारण दुकानदारों द्वारा सड़क तक अतिक्रमण कर बांस-बल्ली लगाना एवं नाली व सड़क पर ठेला लगाया जाना है. अतिक्रमण हटाने पर होता है विरोध : मझिआंव बाजार में सड़क के पूरब दिशा में गैरमजरूआ आम जमीन पर अतिक्रमण कर लिया गया है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि ज्यादातर दुकानदारों द्वारा सड़क की भूमि पर भी अतिक्रमण कर बड़ा मकान खड़ा कर लिया गया है. इसको लेकर पूर्व सीओ शारदा नंद देव ने मझिआंव बाजार में मापी करायी थी. इसके बाद जेसीबी मशीन से अतिक्रमण हटाने का काम शुरू किया गया था. लेकिन इसपर भारी हंगामा हो गया तथा अतिक्रमण हटाओ अभियान रोक देना पड़ा. इसके बाद से प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ सख्ती तो कई बार की, लेकिन अतिक्रमण हटाओ अभियान कभी नहीं चला.शीघ्र शुरू होगी कार्रवाई : अंचलाधिकारीइस संबंध में अंचलाधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि पुलिस प्रशासन एवं कार्यपालक पदाधिकारी को साथ लेकर जल्द ही अतिक्रमण हटाने का काम किया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










