ePaper

बालचौरा में हाथियों ने एक घर को किया क्षतिग्रस्त

Updated at : 04 Jan 2026 9:28 PM (IST)
विज्ञापन
बालचौरा में हाथियों ने एक घर को किया क्षतिग्रस्त

बालचौरा में हाथियों ने एक घर को किया क्षतिग्रस्त

विज्ञापन

धुरकी. धुरकी थाना क्षेत्र के कनहर तटिय इलाके के अंबाखोरेया पंचायत स्थित बालचौरा गांव में जंगली हाथियों का आतंक बढ़ गया है. शनिवार की देर रात हाथियों के एक झुंड ने नारायण सिंह के मकान पर हमला कर उसे पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया. बताया गया कि नारायण सिंह अपने मकान में होटल चलाते थे, जो इस हमले में पूरी तरह बर्बाद हो गया. हाथियों ने मकान की दीवारें तोड़ीं, दरवाजे और छत को क्षतिग्रस्त किया. इसके अलावा, होटल में रखे गये खाद्य पदार्थ, बर्तन, अनाज व अन्य सामग्री को रौंद दिया और कई सामान दूर फेंक दिये. इस घटना से नारायण सिंह को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है. पीड़ित ने बताया कि घटना के समय उनके परिवार के सदस्य घर के अंदर नहीं थे, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था. वन विभाग को घटना की सूचना मिलते ही वनपाल प्रमोद कुमार मौके पर पहुंचे और नुकसान का आकलन किया. उन्होंने कहा कि हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है और मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया शुरू की जायेगी. ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola