नशे में की छेड़खानी, ग्रामीणों ने पूरी रात बंधक बनाया

Author Sanjay
Updated:
विज्ञापन
नशे में की छेड़खानी, ग्रामीणों ने पूरी रात बंधक बनाया

नशे में की छेड़खानी, ग्रामीणों ने पूरी रात बंधक बनाया

विज्ञापन

मझिआंव.

मझिआंव थाना क्षेत्र के आछोडीह गांव में शनिवार की रात शराब के नशे में घर में घुस गया और घर की महिला के साथ छेड़खानी करने लगा. इसके बाद घर के लोगों ने अन्य ग्रामीणों की मदद से उसे पकड़ लिया और पूरी रात बंधक बनाये रखा. उसकी पहचान आछोडीह गांव निवासी सूर्यदेव चौधरी के लगभग 40 वर्षीय पुत्र संजय चौधरी के रूप में की गयी है. रविवार को सुबह इसकी सूचना पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी सुनील कुमार तिवारी को मिली, तो उन्होंने थाना के एएसआइ आलोक कुमार को पीड़ित के घर भेजा. इसके बाद पहुंची पुलिस ने बंधक बने संजय को छुड़ाकर अपने कब्जे में ले लिया. एएसआइ आलोक कुमार ने बताया कि सोनपुरवा पंचायत के मुखिया अख्तर खान की उपस्थिति में पीड़ित के परिवार ने लिख कर दिया कि शराब के नशे में संजय उनके घर में घुस गया था. इसके अलावा महिला के घर वालों ने कोई आरोप नही लगाया तथा दोनों में समझौता हो गया. इसके बाद आरोपी को छोड़ दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjay

लेखक के बारे में

By Sanjay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola