ePaper

गढ़वा के हृदय रोगियों के लिए उम्मीद बने डॉ पंकज प्रभात

Updated at : 28 Sep 2025 8:57 PM (IST)
विज्ञापन
गढ़वा के हृदय रोगियों के लिए उम्मीद बने डॉ पंकज प्रभात

गढ़वा के हृदय रोगियों के लिए उम्मीद बने डॉ पंकज प्रभात

विज्ञापन

गढ़वा गढ़वा जिले में अब तक हृदय रोगियों के लिए समुचित इलाज उपलब्ध नहीं हो पाया है. बावजूद इसके जिले के ही लाल और प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डीएम कार्डियोलॉजी डॉ पंकज प्रभात इस दिशा में लगातार प्रयासरत हैं. वर्ष 2022 में डीएम कार्डियोलॉजी की पढ़ाई पूरी कर गढ़वा लौटने के बाद लोगों को उम्मीद जगी कि अब जिले में ही हृदय रोगों का आधुनिक इलाज संभव होगा. हालांकि, संसाधनों के अभाव में यह सपना तुरंत पूरा नहीं हो सका. एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी, स्टेंट और पेसमेकर जैसी सुविधाओं की कमी के कारण जटिल मामलों के लिए उन्हें बिहार के सासाराम स्थित एनएमसीए जाना पड़ा, जहां सभी आधुनिक संसाधन उपलब्ध हैं. दो हजार के अधिक रोगियों का किया सफल ऑपरेशन वर्ष 2023 से 2025 के बीच डॉ प्रभात ने एनएमसीएच में दो हजार से अधिक हृदय रोगियों का सफल ऑपरेशन किया, जिनमें लगभग एक हजार मरीज गढ़वा और पलामू जिले से थे. उनके प्रयासों से न केवल हजारों मरीजों की जान बची, बल्कि गढ़वा के लोगों के मन में यह भरोसा भी जगा कि जल्द ही यहां सुपर स्पेशलिटी हृदय रोग केंद्र स्थापित होगा. डॉ. पंकज प्रभात का कहना है कि उनका सपना है कि गढ़वा के मरीजों को अब इलाज के लिए बाहर न जाना पड़े. उन्होंने घोषणा की है कि जल्द ही गढ़वा में सुपर कार्डियोलॉजी सुपरस्पेशलिटी सेवाएं शुरू की जायेंगी. वर्तमान में वे गढ़वा स्थित प्रभात मेडिकल सेंटर (जहां वे एमडी हैं) में उपलब्ध रहते हैं और मरीजों की जांच व उपचार कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola