ePaper

जिला दस्तावेज नवीस संघ के चुनाव की प्रक्रिया आज से

Updated at : 02 Jan 2026 9:22 PM (IST)
विज्ञापन
जिला दस्तावेज नवीस संघ के चुनाव की प्रक्रिया आज से

जिला दस्तावेज नवीस संघ के चुनाव की प्रक्रिया आज से

विज्ञापन

गढ़वा. जिला दस्तावेज नवीस संघ गढ़वा ने अपने दो वार्षिक कार्यकाल के लिए चुनाव की अधिसूचना शुक्रवार को जारी कर दी. चुनावी प्रक्रिया के तहत शनिवार से नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू होगी, और सात जनवरी (बुधवार) को अपराह्न तीन बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किये जा सकेंगे. नामांकन पत्रों की जांच आठ जनवरी को होगी, जबकि नाम वापसी नौ जनवरी तक संभव होगी. 10 जनवरी को सभी मतदाताओं को मतदान पत्र का प्रारूप दिया जायेगा. यदि आवश्यकता पड़ी, तो 16 जनवरी शुक्रवार को अपराह्न तीन बजे तक मतदान कराया जा सकता है. मतदान के अगले दिन 17 जनवरी को मतगणना होगी और विजय प्रत्याशियों को प्रमाणपत्र वितरित किए जायेंगे. 19 जनवरी को विजयी प्रत्याशियों का शपथ ग्रहण समारोह होगा. चुनाव प्रक्रिया की निगरानी के लिए पांच सदस्यीय चुनाव संचालन समिति का गठन किया गया है. मुख्य चुनाव पदाधिकारी के रूप में राजेश कुमार चौबे और समिति के सदस्य के रूप में प्रणव कुमार, रामआशीष मेहता, प्रदीप कुमार चौबे एवं मनोज कुमार चंद्रवंशी को शामिल किया गया है. चुनाव छह पदों के लिए होंगे, जिसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, उपसचिव, कोषाध्यक्ष और अंकेक्षक शामिल हैं. अध्यक्ष पद के लिए वही सदस्य चुनाव लड़ सकते हैं जिन्होंने संघ के नियमित सदस्य के रूप में 21 साल की अवधि पूरी की हो, जबकि अन्य पदों के लिए 10 साल की सदस्यता पूरी करने वाले सदस्य उम्मीदवार हो सकते हैं. सभी पदों के लिए नामांकन शुल्क 1001 रुपये निर्धारित किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola