अबुआ आवास में ली गयी रिश्वत लौटाने की मांग

Author Sanjay
Updated:
विज्ञापन
अबुआ आवास में ली गयी रिश्वत लौटाने की मांग

अबुआ आवास में ली गयी रिश्वत लौटाने की मांग

विज्ञापन

श्री बंशीधर नगर.

सगमा प्रखंड के सोनडीहा पंचायत में अबुआ आवास योजना में गड़बड़ी की शिकायत है. मंगलावर को सोनडीहा के ग्रामीणों ने एसडीओ को आवेदन देकर अबुआ आवास योजना में अनियमितता और मुखिया पति पर आवास योजना में 30-30 हजार रुपये लेने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है. एसडीओ ने ग्रामीणों को दो दिनों के अंदर मामले की जांच स्वयं कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है. आवेदन के माध्यम से ग्रामीणों ने बताया कि अबुआ आवास योजना के लाभुक दुलारी देवी, अनीता देवी, विजय राम, विश्वनाथ राम व हरिहर राम से मुखिया पति हनुमंत कुमार यादव ने आवास योजना में पैसा भेजने के एवज में एवं अधिकारियों को देने के नाम पर उनसे पैसा लिया है. ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने आर्थिक स्थिति सही नहीं रहने पर मवेशी बेच कर मुखिया पति को पैसा दिया है. ऐसे में अभी तक आवास योजना का पैसा नहीं दिया गया है.

पैसा लौटाने से किया इनकार : ग्रामीणों ने बताया कि मुखिया पति ने पैसा वापस करने से इनकार कर दिया है. आवेदन के माध्यम से ग्रामीणों ने बताया कि इस मामले में जिले के उपायुक्त और प्रखंड के बीडीओ को आवेदन देकर मामले की जांच कर पैसा वापस कराने की मांग की गयी थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गयी है. आवेदन देनेवालों में दुलारी देवी, अनीता देवी, अजय राम, हरिहर राम, विश्वनाथ राम, विजय राम व राजनाथ राम सहित अन्य ग्रामीण शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjay

लेखक के बारे में

By Sanjay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola