रोजगार सेवक व पंचायत सचिव को हटाने की मांग
रोजगार सेवक व पंचायत सचिव को हटाने की मांग
मझिआंव प्रखंड के आछोडीह गांव निवासी आनंद कुमार दूबे ने मझिआंव बीडीओ को आवेदन देकर सोनपुरवा पंचायत के रोजगार सेवक और प्रभारी पंचायत सचिव को उनके पद से तत्काल हटाने की मांग की है. श्री दूबे ने अपने आवेदन में कहा है कि इन दोनों सरकारी कर्मियों पर मनरेगा के कार्यों में नियमों की अनदेखी कर जेसीबी से कार्य कराकर मनरेगा का भुगतान करने का आरोप है. इसके पूर्व प्रखंड से आचार संहिता का हवाला देकर इन दोनों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गयी थी. लेकिन अब आचार संहिता समाप्त हो चुकी है. इसलिए अब इन दोनों को हटाते हुए इनके द्वारा किये गये अबुआ आवास के भुगतान पर रोक लगायी जाये.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









