सूर्या हांसदा एनकाउंटर की सीबीआई जांच कराने की मांग

Updated:
विज्ञापन
सूर्या हांसदा एनकाउंटर की सीबीआई जांच कराने की मांग

सूर्या हांसदा एनकाउंटर की सीबीआई जांच कराने की मांग

विज्ञापन

गढ़वा. गढ़वा के भाजपा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने विधानसभा सत्र में सूर्या हांसदा एनकाउटर की सीबीआई जांच कराने की मांग की है. साथ ही उन्होंने रिम्स-टू का निर्माण का भी मामलाउठाया. इस दौरान सत्ता पक्ष के विरोध करने के दौरान नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी सहित कईं विधायकों ने भी सत्येंद्रनाथ तिवारी की मांगों का समर्थन किया. विधायक ने कहा कि शिबू सोरेन जिस प्रकार बाधाओं को झेलते हुए आदिवासी व गरीबों के आवाज बनें, उसी प्रकार सूर्या हांसदा भी आदिवासियों के लिए लड़ायी लड़ने का काम कर रहा था. उन्होंने कहा कि सरकार आदिवासी, गरीब व किसानों की हितैशी होने का दंभ भरती है, लेकिन आज पूरे राज्य में सरकार की किरकिरी हो रही है. सरकार अपने ही किये वादों से मूकर रही है. सरकार ने जनता से वादा किया था कि गैर मजरूआ खास जमीन का निबंधन किया जायेगा और बेचने के लिए स्वीकृति मिलेगी, रसीद कटेगा, भूमि ऑनलाइन किया जायेगा, लेकिन सरकार हाउस में कुछ और बाहर कुछ और बोल रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola