डंडई का माहौल भक्तिमय, कई आकर्षक पंडाल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 10 Oct 2024 9:26 PM
डंडई का माहौल भक्तिमय, कई आकर्षक पंडाल
डंडई प्रखंड क्षेत्र में 21 पूजा स्थलों पर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर धूमधाम के साथ पूजा की जा रही है. डंडई प्रखंड मुख्यालय में देवी धाम के प्रांगण में तथा लवाहीकलां गांव में भव्य पूजा पंडाल बनाये गये हैं. गांव में रात्रि के समय रामलीला व भक्ति जागरण का कार्यक्रम किया जा रहा है. झोंतर गांव में सांस्कृतिक कार्यक्रम हो रहे हैं. दुर्गा पूजा स्थलों पर मां दुर्गा का पट खुलते ही पूजा अर्चना को लेकर श्रद्धालुओं में काफी भीड़ हो रही है. जगह-जगह पर मेला भी लगाया गया है. सोनेहरा गांव के दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, सचिव मनोज कुमार सिंह व डंडई दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष रामप्यारी सिंह सहित अन्य ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक, शक्ति की देवी मां दुर्गा की आराधना का पर्व दशहरा धूमधाम से मनाया जा रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










