ePaper

बारिश से बांध टूटा, घघरी गांव में तबाही

Updated at : 05 Oct 2025 8:18 PM (IST)
विज्ञापन
बारिश से बांध टूटा, घघरी गांव में तबाही

बारिश से बांध टूटा, घघरी गांव में तबाही

विज्ञापन

धुरकी. सगमा प्रखंड के घघरी गांव में शुक्रवार की रात हुई मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचायी है. बारिश की तीव्रता इतनी अधिक थी कि घघरी–चैनपुर मुख्य मार्ग पर बना बांध टूट गया. इससे गांव का संपर्क मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया है और ग्रामीणों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है. बताया गया कि इस प्राकृतिक आपदा से प्रगतिशील किसान दीपक यादव को सबसे अधिक नुकसान हुआ है. उन्होंने बताया कि टूटा हुआ बांध ही घघरी–चैनपुर मार्ग का मुख्य संपर्क मार्ग था, जिससे अब दोनों गांवों के बीच आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है. दीपक यादव ने बताया कि बांध के ऊपर स्थित तालाब में उन्होंने लगभग 25 हजार रुपये मूल्य का मछली बीज (बिचड़ा) डाला था, जो अधिक पानी के कारण बह गया. साथ ही बांध का पानी नीचे की ओर बह जाने से करीब दो बीघा भूमि में लगी धान की फसल भी पूरी तरह बर्बाद हो गयी है. ग्रामीणों ने बताया कि यदि बांध की समय पर मरम्मत कर दी जाती, तो इस तरह की तबाही से बचा जा सकता था. उन्होंने प्रशासन से बांध की त्वरित मरम्मत और पीड़ित किसान को मुआवजा देने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola