यूरिया पहुंचते ही दुकानों में उमड़ी भीड़

Updated:
विज्ञापन
यूरिया पहुंचते ही दुकानों में उमड़ी भीड़

यूरिया पहुंचते ही दुकानों में उमड़ी भीड़

विज्ञापन

कांडी. बाजार क्षेत्र के चार व ग्रामीण क्षेत्र के दो दुकानों में यूरिया खाद पहुंचते ही बुधवार को किसानों की भीड़ उमड़ गयी. इससे अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया. यूरिया खाद के भारी किल्लत के बीच कांडी के रामनाथ प्रसाद, शिव कुमार, रंजन मेहता राजेश शुक्ला एवं ग्रामीण क्षेत्र पतीला के रामेश्वर मेहता व राम प्रवेश मेहता के बीज भंडार दुकानों पर 100-100 बोरी खाद पहुंचते किसनों की भीड़ उमड़ पड़ी. वहीं दुकानदारों के द्वारा नियम संगत प्रत्येक किसानों को एक बोरी यूरिया खाद आधार एंट्री के साथ बायोमेट्रिक लगाकर दिया गया. वहीं इस दौरान किसानों ने कहा कि एक किसान को एक बोरी यूरिया खाद्य 45 किलोग्राम 320 रुपये में दिया जा रहा है. इस संबंध दुकानदारों ने बताया कि जिला के पदाधिकारी एवं डीलर के द्वारा निर्धारित मूल्य में किसानों से आधार लेकर बायोमेट्रिक के साथ एक बोरी यूरिया खाद दिया जा रहा है. काफी किसान खाद नहीं मिलने से निराश होकर लौटे. प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी साहिद अंसारी ने बताया कि अभी कांडी के चार एवं पतीला दो बीज भंडार दुकानों को 100-100 बोरी यूरिया खाद मिला है. जो किसानों के बीच नियम संगत वितरण किया जा रहा है. वहीं अधिक मूल्य के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि सरकार के द्वारा 45 किलोग्राम बोरी का निर्धारित मूल्य 266 रुपये है और वरीय पदाधिकारी का भी निर्देश प्राप्त है कि 266 रुपए के रेट में देना है. उन्होंने कहा कि अगर अधिक दाम ले रहा है तो यह गलत है और इसकी शिकायत हमें नहीं मिला है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola