गढ़वा में देश के लिए कांग्रेस का क्राउड फंडिंग अभियान शुरू
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 19 Dec 2023 12:07 AM
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का यह अभियान “बेहतर भारत के लिए दान” पार्टी के 138 साल की याद दिलाता है. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी पदाधिकारियों/कार्यकर्ताओं/समर्थकों को दान करने के लिए आमंत्रित करती है.
गढ़वा : गढ़वा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओबैदुल्लाह हक अंसारी की अध्यक्षता में एक बैठक हुई. गढ़वा जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित इस बैठक में कहा गया कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर के निर्देशानुसार एक क्राउड फंडिंग अभियान देश के लिए दान करें की पहल की गयी है. इसकी शुरुआत सोमवार को प्रदेश महासचिव (अल्पसंख्यक कांग्रेस) हसनैन जैदी ने की. जिलाध्यक्ष ओबैदुल्लाह हक अंसारी ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की यह पहल सभी कांग्रेस जनों के लिए गर्व की बात है.
यह 1920-21 में महात्मा गांधी की ऐतिहासिक पहल “तिलक स्वराज फंड” से प्रेरित है और इसका उद्देश्य समान संधारण वितरण और अवसरों से समृद्ध भारत बनाने के लिए कांग्रेस पार्टी को सशक्त बनाना है. उन्होंने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का यह अभियान “बेहतर भारत के लिए दान” पार्टी के 138 साल की याद दिलाता है. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी पदाधिकारियों/कार्यकर्ताओं/समर्थकों को दान करने के लिए आमंत्रित करती है.
Also Read: गढ़वा में श्री विधि से खेती करनेवाले 426 किसानों को नहीं मिली प्रोत्साहन राशि
उपस्थित लोग :
मौके पर प्रदेश सचिव प्रभात कुमार दूबे, गुड्डू दुबे, अल्पसंख्यक कांग्रेस के ज़िलाध्यक्ष जफर इकबाल,पीयूष चौबे, जिला महासचिव त्रिपुरारी सिंह, जिला सचिव दिवाकर चौबे, गढ़वा प्रखंड अध्यक्ष योगेन्द्र नाथ चौबे, डंडई प्रखंड अध्यक्ष श्याम सुंदर सिंह, सगमा युवा अध्यक्ष आलोक कुमार यादव, मोशाहिद अंसारी, नसीम अंसारी व विजय कुमार मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










