लंबित इ-केवाइसी को जल्द से जल्द पूर्ण करेंः एमओ

Updated:
विज्ञापन
लंबित इ-केवाइसी को जल्द से जल्द पूर्ण करेंः एमओ

लंबित इ-केवाइसी को जल्द से जल्द पूर्ण करेंः एमओ

विज्ञापन

कांडी. प्रखंड कार्यालय के सभाकक्ष में बुधवार को आपूर्ति शाखा ने कार्यशाला सह परिचयात्मक बैठक का आयोजन किया गया. इस दौरान नवनियुक्त प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (एमओ) मुकेश तिवारी और शाहिद अंसारी ने क्षेत्र के जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकानदारों के साथ सीधा संवाद किया. बैठक के दौरान पदाधिकारियों ने राशन कार्डधारकों के इ-केवाइसी कार्य की समीक्षा की. एमओ मुकेश तिवारी ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ सही लाभुकों तक पहुंचाने के लिए इ-केवाइसी अनिवार्य है. उन्होंने सभी डीलरों को अपने-अपने क्षेत्र में लंबित इ-केवाइसी को प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द शत-प्रतिशत पूर्ण करने को कहा, ताकि उपभोक्ताओं को राशन प्राप्ति में कोई असुविधा न हो. इस मौके पर बड़ी संख्या में डीलर और स्वयं सहायता समूहों के प्रतिनिधि मौजूद थे, जिनमें मुख्य रूप से ब्रजमोहन दुबे, संदीप कुमार (उपाध्यक्ष), बुधन राम, भोला राम, आसा कुर, बिंदु कुमार, कृष्णा राम, राजा राम, रफीक अंसारी, विजय नारायण राम, सुनील कुमार गुप्ता, राजेंद्र पाल, राम नरेश राम, नरेश राम, जगत किशोर चौधरी, राहुल कुमार, अश्विनी तिवारी, राम अवतार राम और ओम प्रकाश दुबे उपस्थित थे. इसके अलावा रामा, लक्ष्मी, नीतीश, लालती, ब्यूटी, प्रीतम, चंदन, सरस्वती, पूनम, माँ दुर्गा और विजय राघव सहित कई अन्य स्वयं सहायता समूहों के संचालक भी कार्यशाला में शामिल थे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola