ePaper

समितियों ने रखीं सफाई, प्रकाश और सुरक्षा की मांग

Updated at : 08 Oct 2025 8:10 PM (IST)
विज्ञापन
समितियों ने रखीं सफाई, प्रकाश और सुरक्षा की मांग

छठ पर्व की तैयारी पर कॉफी विद एसडीएम में हुआ मंथन

विज्ञापन

छठ पर्व की तैयारी पर कॉफी विद एसडीएम में हुआ मंथन प्रतिनिधि, गढ़वा सदर एसडीएम संजय कुमार के नियमित साप्ताहिक संवाद कार्यक्रम कॉफी विद एसडीएम में अनुमंडल क्षेत्र की विभिन्न छठ पूजा समितियों के प्रतिनिधियों ने अपनी समस्याएं और सुझाव रखे. अधिकांश फीडबैक सफाई, प्रकाश व्यवस्था और विधि व्यवस्था से संबंधित थे. मिले सुझावों पर एसडीएम ने आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया. बैठक में फ्रेंड्स क्लब, न्यू गोल्डन क्लब, बजरंगी क्लब, न्यू प्रिंस क्लब नगवां, जागृति युवा क्लब जोबरैया, सतबहिनी झरना समिति कांडी, सूर्यांश क्लब सहेजना, शिव क्लब करमडीह, छठ सेवा समिति पीएचईडी कॉलोनी सहेजना, स्टूडेंट क्लब, जयदेवी क्लब टंडवा, छठ पूजा समिति बाना, कल्याणपुर एवं भास्कर पूजा समिति नगवां के प्रतिनिधि मौजूद थे. समितियों ने घाटों की सफाई, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा बलों की तैनाती, बैरिकेडिंग, जलस्तर नियंत्रण और महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम जैसी सुविधाएं सुनिश्चित करने की मांग की. एसडीएम ने कहा कि प्रशासन और समितियों का उद्देश्य एक ही है गढ़वा में छठ पर्व को शांतिपूर्ण, स्वच्छ और सुरक्षित माहौल में मनाना. उन्होंने कहा कि गढ़वा में छठ पर्व की भव्यता, पवित्रता और शालीनता की चर्चा झारखंड-बिहार में होती है. जितेंद्र सिंहा ने पारंपरिकता बनाए रखने और डीजे से दूरी रखने की बात कही. अरुण जायसवाल और विनोद जायसवाल ने दानरो नदी किनारे नालियों के निर्माण व पूर्व सफाई की मांग की. ब्रजेश उपाध्याय और टिंकू गुप्ता ने ध्वनि विस्तारक नियंत्रण व महासमिति गठन का सुझाव दिया. अन्य प्रतिनिधियों ने विधि-व्यवस्था से जुड़े सुझाव रखे, जिन पर एसडीएम ने कार्रवाई का आश्वासन दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola