यात्रियों से भरी कमांडर जीप ने ट्रेलर में मारी टक्कर, 12 घायल

यात्रियों से भरी कमांडर जीप ने ट्रेलर में मारी टक्कर, 12 घायल
गढ़वा-अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग-343 पर मौत की घाटी कही जानेवाली अन्नराज घाटी में गुरुवार को एक सड़क हादसे में 12 लोग घायल हो गये. घायलों को राहगीरों ने सदर अस्पताल भिजवाया. जबकि आंशिक रूप से घायल लोग दूसरे वाहन से अपने घर चले गये. सभी घायल रंका अनुमंडल के रहनेवाले हैं. मिली जानकारी के अनुसार एनएच-343 पर अन्नराज घाटी से नीचे डायवर्सन पर पहले से एक ट्रेलर फंसा हुआ था. इसी दौरान रंका की ओर से यात्रियों से भरी एक कमांडर जीप गढ़वा की ओर आ रही थी. चालक की लापरवाही के कारण उक्त कमांडर जीप ने पहले से सड़क पर खड़े ट्रेलर में पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया. इससे जीप में सवार कई यात्री वाहन से नीचे गिर गये और कई लोग उसी में फंसे रह गये. गनीमत रही की दुर्घटना स्थल से महज दो फीट की दूरी पर 50 फीट गहरी खाई थी. इसमें गिर जानेे से लोग बच गये. बाद में किसी तरह सभी लोग दुर्घटनाग्रस्त वाहन से बाहर निकले. घायलों में महिला व बच्चे भी शामिल हैं. दुर्घटना सुबह लगभग 10:30 बजे की बतायी जाती है. दुर्घटना में घायल लोगों ने बताया कि चालक की लापरवाही के कारण वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ है. उक्त लोगों ने बताया कि कमांडर जीप में 12-14 यात्री सवार थे. उल्लेखनीय है कि जहां
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




